
सैमसंग ने पिछले महीने ही इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज का लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। यह मोबाइल Samsung Galaxy F70 Pro 5G नाम के साथ लाया जाएगा जिसे मार्केटिंग नेम और कोडनेम के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन को जीएसएमए डाटाबेस पर लिस्ट किया गया है जिसे टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स ने स्पॉट किया है। डाटाबेस में यह अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन SM-E476B/DS मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है जिसके नाम का भी खुलासा हो गया है। यहां फोन स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि कंपनी ‘गैलेक्सी एफ70 प्रो’ को लॉन्च करने वाली है जो आने वाले महीनों में टेक मार्केट में एंट्री ले लेगा।
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो को लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि मोबाइल गैलेक्सी एफ70ई के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में आएगा जिसमें बड़ी बैटरी, लार्ज स्क्रीन और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर Samsung Galaxy F70e 5G फोन की ही बात करें तो यह MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। गौरतलब है कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 532024 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये है। वहीं फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग इस 5जी फोन पर 6 ओएस अपग्रेड और 6 सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।
डिस्प्ले की बात करें तो गैलेक्सी एफ70ई में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 260PPI और 800nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोन को IP54 रेटिंग प्राप्त है जो इसे पानी की बौछारों से सुरक्षित रखने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे विकल्प मौजूद हैं।
Samsung Galaxy F70e स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11 घंटे, 51 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं सैमसंग फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। टेस्टिंग के दौरान इसने 74 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिखाया था।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy F70e 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।














