Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर

Join Us icon

इस महीने की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने नोकिया के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की पेशकश की थी। वहीं, अब Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। हालांकि, यह डिस्काउंट कुछ समय के लिए ही है। अगर आप इन फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ऑफलाइन स्टोर्स पर 2,000 रुपए का शानदार डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।

91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेलर्स से मिली जानकारी के अनुसार Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम और Nokia 6.1 Plus 4जीबी रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद आप Nokia 5.1 Plus के 3जीबी रैम वेरिएंट को 8,599 रुपए और Nokia 6.1 Plus के 4जीबी रैम वेरिएंट को 13,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम

अगर बात करें नोकिया 5.1 प्लस की तो इसमें 5.86-इंच की एचडी+ स्क्रीन, 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हेलियो पी60 चिपसेट और वर्टिकल शेप में 13-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए कंपनी ने इस फोन में एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे भी पढ़ें: Nokia TA-1153 को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, क्या जल्द होगा लॉन्च

वहीं, अगर बात करें Nokia 6.1 Plus की तो इसमें 5.8-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई साथ ही यह फोन 2.0 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए नोकिया 6.1 प्लस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 3,060एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here