
नथिंग ने हाल ही में अपने नथिंग फोन (2) स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की थी। वहीं, माना जा रहा कि यह एक अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और संभवतः स्नैपड्रैगन 8+ जनरल 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ ही डिवाइस के Q2/Q3 2023 में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब ऑफिशियल रिलीज से पहले इस मोबाइल फोन को भारतीय BIS सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी वेबसाइट पर देखा गया है, जो इसके इंडिया में लॉन्च होने का संकेत दे रहा है।
BIS पर लिस्ट हुआ नथिंग फोन (2)
नथिंग फोन (2) (नथिंग AIN065 मॉडल नंबर के साथ) को हाल ही में इंडियन BIS सर्टिफिकेशन से सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि, बीआईएस सर्टिफिकेशन लिस्टिंग हमें डिवाइस की खूबियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन यह निश्चित रूप से बताती है कि डिवाइस का लॉन्च जल्द इंडिया में हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ Nothing Phone (1) लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
यह पहली बार है कि किसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर सामने आया है। साथ ही लिस्टिंग ब्रांड के पिछले रुझानों को देखते हुए मॉडल नंबर को नथिंग फोन (2) उपनाम के साथ स्पष्ट रूप से मैप नहीं करती है। इसलिए हम निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते। लेकिन, कंपनी के पुराने ट्रेंड को देखते हुए लग रहा है कि यह पूरी यह नथिंग फोन (2) होगा।
कंपनी ने कन्फर्म किया Nothing Phone (2) का लॉन्च
गौरतलब है कि कुछ समय पहले बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान कंपनी के को-फाउंडर कार्ल पेई ने Nothing Phone (2) को लेकर बड़ी घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा है कि ”नथिंग फोन 2 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज पर लॉन्च किया जाएगा और यह पुराने मॉडल की अपेक्षा भी प्रीमियम होगा।” हालांकि उन्होंने लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी तो नहीं दी थी। इसे भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट बैक पैनल वाला Nothing Phone (1) के टॉप फीचर्स, जानें यहां
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन (लीक)
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अब तक कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इंटरनेट पर जो सूचना उपलब्ध है उसके अनुसार माना जा रहा है कि इस फोन में आपको 12जीबी की रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकेती है। रही बात डिसप्ले की तो फोन में आपको एमोलेड पैनल देखने को मिल सकता है। स्क्रीन साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक रिपोर्ट के अनुसार यह डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।










