इस कंपनी ने वापस मंगाईं अपनी 3000 से ज्यादा बैटरी वाली स्कूटी, जानें क्या है कारण

Join Us icon

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं। वहीं, इस बीच एक जानी मानी इलेक्ट्रिक दोपहिया (Electric Scooter) बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक (Okinawa Autotech) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने Praise Pro स्कूटर्स की 3215 यूनिट्स को वापस मंगाया है। कंपनी का कहना है कि कंपनी स्कूटर्स की बैटरी में मौजूद किसी भी प्रकार की दिक्कत को तुरंत ठीक करेगी और यह ओकिनावा के हेल्थ चेकअप कैंप्स का हिस्सा है, जिसके लिए इन स्कूटर्स को वापस मंगाया गया है।

वापस मंगाए इलेक्ट्रिक स्कूटर

दरअसल, तमिलनाडु में एक ओकिनावा ऑटोटेक डीलरशिप आउटलेट के अंदर ईवी में आग लगने के कारण ओकिनावा ऑटोटेक द्वारा बैटरी फॉल्ट चेक-अप के लिए कंपनी ने प्रेज प्रो ई-स्कूटर को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। कंपनी ने 16 अप्रैल को ओकिनावा प्रेज प्रो ई-स्कूटर की 3,215 यूनिट के लिए बैटरी से संबंधित आग की चिंताओं को लेकर कॉल बैक जारी किया था।

Okinawa Electric Scooter

बता दें कि ओकिनावा सात साल पुरानी 100% इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का कहना है कि यह कैंपेन हालिया थर्मल घटना को देखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कंपनी के लॉन्ग स्टैंडिंग कमिटनेंट है। कंपनी ने कहा कि यह रिकॉल उसके बिजनेस पावर पैक हेल्थ चेक-अप का हिस्सा था। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicles को चार्ज करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, साथ ही जानें क्यों लगती है E-Scooter में आग

Okinawa launch Okhi 90 electric scooter in India on 24 March 2022 with 150KM Range
सांकेतिक तस्वीर

गौरतलब है कि ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 11 अप्रैल को तिरपुर और 26 मार्च को वेल्लोर में आग लगी थी। माना जा रहा है कि इन स्कूटर में लीथियम आयन बैटरी ही आग लगने का कारण है। इन बैटरियों में लगी आग इसलिए भी खतरनाक होती है क्योंकि इनके जलने पर ये हाइड्रोजन गैस का उत्सर्जन करती है वहीं इन्हें बुझाने के लिए अगर पानी डाला जाए तो कैमिकल रिऐक्शन लीथियम हाइड्रोक्साइड गैस पैदा करता है।

EV चार्जिंग में इन बातों का रखें खयाल

अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो चार्ज के दौरान आपको काफी सावधानी रखनी चाहिए। चार्ज के लिए जिस सॉकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी वोल्टेज कैपेसिटी जरूर चेक करें। इसके साथ ही तेज धूप में ईवी को चार्जिंग में न लगाए। रात को चार्जिंग में लगाकर छोड़ने की आदत से परहेज करें और समय समय पर चेक करें। अगर बैटरी का टैंप्रेचर बढ़ रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें। इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान आग लगने से बाप-बेटी की मौत, ईवी चार्ज लगाते समय भूलकर भी न करें ऐसी गलती

लेटेस्ट वीडियो

Electric Vehicles को चार्ज के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप जिस सॉकेट में उसका प्लग चार्जिंग के लिए लगा रहे हैं वह लूज़ यानी ढ़ीली तो नहीं है। सॉकेट की वायरिंग भी फिट होनी चाहिए। ढ़ीली या खराब वायरिंग और सॉकेर्ट वॉल्टेज को स्थिर नहीं रहने देती है तथा इसके साथ ही यह स्पार्क का कारण भी बनती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here