OLA Electric Scooters होंगे और भी ताकतवर, जल्द मिलेगा ये धमाकेदार फीचर

ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) जल्द ही अपने ई-स्कूटर ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro Electric Scooter) के लिए पहला बड़ा ओएस अपडेट मूवओएस 2.0 लॉन्च करने के लिए तैयार है। सीईओ भाविश अग्रवाल (CEO Bhavish Aggarwal) ने इस सॉफ्टवेयर अपडेट में आने वाली विशेषताओं की झलक दिखाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल,भाविश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट्स की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें वह एक पॉपुलर पंजाबी ट्रैक “बिजली बिजली” पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए आगे जानते हैं कि आखिर इलेक्ट्रिक स्कूटर में कौनसा बड़ा अपडेट आने वाला है।
OLA Electric Scooter
दरअसल वे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स – मूवOS 2.0 के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम में म्यूजिक फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। भाविश ने अपने ट्विट में लिखा कि वह मूवOS 2.0 म्यूजिक फीचर के लिए फाइनल एक्सपर्ट टेस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि, यह अपडेट कब दिया जाएगा इस बात का खुलासा ट्विट में नहीं किया गया है। इस भी पढ़ें: Ola S1 Pro को लेकर बढ़ती जा रही कंपनी की मुश्किलें, अब बीच सड़क पर स्कूटर से अलग हुआ अगला टायर
Doing some final “expert testing” for the MoveOS 2 music feature ???@slokarth pic.twitter.com/ogxrfS4F7e
— Bhavish Aggarwal (@bhash) April 19, 2022
माना जा रहा है कि मूवओएस 2.0 ओला इलेक्ट्रिक की ओर से आने वाला एक बहुप्रतीक्षित अपडेट है और इसका उद्देश्य कई ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है जिसे लेकर कंपनी ने पहले ओला एस 1 प्रो को लेकर वादा किया था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो ओला इलेक्ट्रिक द्वारा अपने एस1 प्रो प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए मूवओएस 2.0 अपडेट अप्रैल के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि ओला के सीईओ के आधिकारिक हैंडल पर स्ट्रीम किए गए कई ट्वीट्स के बीच, एक पोस्ट S1 प्रो पर बिल्ट-इन स्पीकर और सन्ग प्लेबैक करने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। ट्वीट में एम्बेड किए गए वीडियो में, भाविश हिट बॉलीवुड नंबर, “बिजली बिजली” पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह इस नई सुविधा को प्रदर्शित करने का एक दिलचस्प तरीका है जिसे मूवओएस 2 अपडेट रोल आउट होने पर लाएगा। इसे भी पढ़ें: मात्र 31 सेकेंड में जलकर राख हो गई Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, कंपनी बोली मामले की कर रहे हैं जांच
लेटेस्ट वीडियो
इसके साथ ही भाविश इससे पहले मूवओएस 2.0 अपडेट पर अन्य फीचर्स भी प्रदर्शित कर चुके हैं। एक प्रमुख विशेषता जिसका लॉन्च के समय वादा किया गया था और ओला एस 1 प्रो में अब तक गायब है, वह थी नेविगेशन। माना जा रहा है कि इस अपडेट के माध्यम से इस फीचर को भी जोड़ा जाएगा।