
इस माह 15 नवंबर को वनप्लस ने वनप्लस 3 के नए संस्करण को दिखाया था। इसी के साथ आशा थी कि जल्द ही यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा। वहीं कल कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले महीने दो दिसंबर को यह फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 3टी नाम से पेश किए गए इस फोन कुछ फीचर अपग्रेड हैं।
वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल की ओर से ट्वीटर के जरिए वनप्लस 3टी की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया गया है। वनप्लस की ओर से ट्रूथ और डेयर पोल किया गया जिसमें विकास अग्रवाल को डेयर के अनुसार बंजी जंपिंग कर लॉन्च की तारिख को बताना पड़ा।
The results are in and our fans have spoken.
Watch @Vikas_AGL bungee jump to reveal the launch date. #OnePlus3T pic.twitter.com/EJKEBWPJu7— OnePlus India (@OnePlus_IN) November 24, 2016
वनप्लस 3टी वनप्लस 3 का ही उन्नत वर्जन है जो 64 जीबी और 128जीबी के दो वेरिंएट में भारतीयों को मिलेगा। आपको बता दें कि अमेरिका में पहले ही लॉन्च हो चुके इस की कीमत भारतीय मुद्रा अनुसार क्रमश: 29,800 और 32,500 के करीब रखी गई है।
फोन में 6 जीबी रैम के साथ 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है।
वनप्लस 3टी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 2.35 गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। बात करें कैमरे की तो इसमें सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर तथा इतने एमपी का ही फ्रंट कैमरा दिया है।
यह फोन आॅक्सिजन ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।





















