5.5 इंच डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ वनप्लस 3टी भारत में लॉन्च, कीमत 29,999 रुपये

Join Us icon

पिछले महीने वनप्लस ने वनप्लस 3 के नए और उन्नत वर्जन वनप्लस 3टी को पश्चिमी देशों में लॉन्च किया था। वनप्लस 3टी की लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स इस फोन की भारत में लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज नई दिल्ली में आयोजित एक ईवेंट में वनप्लस 3टी की लॉन्चिंग के साथ उनका इंतजार भी खत्म हो गया है। यह फोन 14 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर आॅनलाईन ​ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू है।
वनप्लस 3टी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल तथा अन्य कंपनी अधिकारीगण मौजूद रहे।

फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 3टी वनप्लस 3 का ही उन्नत वर्जन है जो 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी के दो वेरिंएट में भारतीयों को मिलेगा।

फोन में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आॅप्टिम एमोलेट स्क्रीन दी गई है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 से कोटेड किया गया है।

oneplus-3t_4

बात करें कैमरे की तो इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स298 इमेज सेंसर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर दिया गया है जो फेस डिटेक्शन, आॅटो फोकस, आॅप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचरस् से लैस है।
वहीं परफैक्ट सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला सैमसंग 3पी8एसपी सेंसर से लैस 16-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

वनप्लस 3टी आॅक्सिजन ओएस पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। हालांकि कंपनी के अनुसार इसे जल्द ही एंडरॉयड नुगट 7.0 में तब्दील कर दिया जाएगा।

इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ 2.35 गीगाहट्र्ज के कोरयो प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।

मीजु ने लॉन्च किए दो नए फोन, जाने इनकी कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर इंबेडेड है तथा साथ ही यह फोन गूगल का डेड्रीम वीआर प्रोजेक्ट सपोर्ट करने में सक्षम है।

क्नेक्टिविटी के लिए फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है जो दोनों स्लॉट पर 4जी का लाभ देता है। इसके साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट भी फोन में मौजूद है।

दो वेरिएंट में लॉन्च होगा नोकिया डी1सी

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

वनप्लस 3टी के 64जीबी वाले वेरिंएट की कीमत 29,999 रुपये तथा 128जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।