
वनप्लस ब्रांड इन दिनों अपनी ऐस सीरीज पर काम कर रहा है इसके तहत OnePlus Ace 3 Pro मोबाइल अगले महीना जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। डिवाइस को सबसे पहले होम मार्केट चीन में एंट्री मिल सकती है। बीते दिन स्मार्टफोन की प्राइस रेंज, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए थे। वहीं, आज स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी शेयर की गई है। आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।
OnePlus Ace 3 Pro स्टोरेज ऑप्शन (लीक)
- लीक के अनुसार OnePlus Ace 3 Pro चीन में तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
- फोन में 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 24 जीबी रैम + 1 टीबी स्टोरेज की पेशकश की जा सकती है।
- लीक में यह भी बताया गया है कि फोन का कलेक्टर एडिशन भी आ सकता है। जो सिरेमिक व्हाइट शेड में उपलब्ध होने की संभावना है।
- यह स्पेशल एडिशन 16GB रैम +512GB मेमोरी और 24GB रैम+1TB मेमोरी जैसे दो विकल्पों में आ सकता है।
- वनप्लस ऐस 3 प्रो ग्रीन और ब्लैक कलर में आने की उम्मीद है। इसमें ग्रीन वीगन लेदर फिनिश और ब्लैक मैट ग्लास वाला हो सकता है।
- कीमत की बात करें तो ऐस 3 प्रो के बेस मॉडल की कीमत 2,999 युआन यानी करीब 34,000 रुपये हो सकती है। जबकि 24GB रैम स्टोरेज टॉप ऑप्शन 4,000 युआन यानी लगभग 45,954 रुपये का बताया गया है।
OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: पूर्व लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस ऐस 3 प्रो में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज OLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
- चिपसेट: डिवाइस में परफॉरमेंस के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
- स्टोरेज: डाटा सेव करने के लिए ब्रांड LPDDR5x रैम+ UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
- बैटरी: फोन को चलाने के लिए इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
- कैमरा: OnePlus Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 50मेगापिक्सल का सोनी LYT-800 प्राइमरी, 8मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2मेगापिक्सल अन्य लेंस दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।
See All Competitors














