OnePlus Nord CE6 के फीचर्स कंफर्म, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 4K वीडियो सपोर्ट

Join Us icon

OnePlus ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 को लेकर नई डिटेल्स शेयर कर दी हैं। बता दें कि कंपनी इस फोन को भारत में 7 मई को लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि इसके साथ ही सस्ता वैरियंट OnePlus Nord CE6 Lite भी आएगा। जो लंबे समय बाद Lite सीरीज की वापसी करेगा। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि OnePlus Nord CE6 को “Crazy Power. Pure Play” थीम के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें कंपनी ने परफॉरमेंस, कैमरा और AI एक्सपीरियंस पर फोकस किया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शंस Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में एंट्री लेगा। जो प्रीमियम लुक के साथ बेहतर ड्यूरेबिलिटी भी ऑफर करेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus Nord CE6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जो डुअल-एक्सिस OIS के साथ आएगा। यह सेटअप बेहतर स्टेबिलिटी और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करने में मदद करने वाला है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट दिया जाएगा। यानी फोटो और वीडियो लेना का अनुभव शानदार मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus Nord CE6 फोन Android बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा। जिसमें कई AI फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें AI Portrait Glow, AI Perfect Shot, AI Eraser, AI Unblur और AI Reflection Eraser जैसे टूल्स मिलेंगे। इसके अलावा Google Gemini आधारित फीचर्स जैसे Circle to Search और Gemini Live भी इसमें शामिल किए जाएंगे। जो यूजर्स को स्मार्ट अनुभव देंगे।

मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। जो 300% Ultra Volume सपोर्ट के साथ आएंगे। जिससे तेज और क्लियर ऑडियो मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। जो डुअल-चिप डिजाइन के साथ आएगा। इसमें एक डेडिकेटेड Touch Reflex चिप भी होगी। जो 3200Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगी, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग करने में बढ़िया एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord CE6 फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, डिस्प्ले के लिए इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 144Hz स्क्रीन दी जाएगी। हालांकि अभी डिस्प्ले साइज नहीं बताया गया है, लेकिन यह बड़ा डिस्प्ले हो सकता है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी OnePlus Nord CE6 फोन बढ़िया होगा। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलेगा। जिससे यह पानी, धूल और एक्सट्रीम कंडीशंस में भी सुरक्षित रहेगा।

कंपनी इस फोन की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स की घोषणा 7 मई को दोपहर 12 बजे करेगी। यदि आप OnePlus Nord CE6 लेना चाहते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here