OnePlus Nord होगा कंपनी का पहला डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन, 10 जुलाई को हो सकता है इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/Realme-x3-superzoom.jpg

OnePlus को लेकर चर्चा है कि कंपनी आने वाली 10 जुलाई को इंडिया में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी मंच से अपना पहला अफॉर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कई तरह से लीक्स में इस फोन को OnePlus Lite Z बताया गया था लेकिन अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस फोन को OnePlus Nord नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस फोन के नाम का खुलासा होने के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें फोन के डुअल सेल्फी कैमरे की जानकारी मिली है।

OnePlus Nord को लेकर बताया जा रहा है कि यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में बेजल लेस लैस डिसप्ले दी जाएगी जिसके उपरी बाईं ओर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस दो पंच-होल मौजूद रहेंगे। एंडरॉयड सेंट्रल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि OnePlus Nord स्मार्टफोन डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।

रिपोर्ट की मानें तो 32 मेगापिक्सल का वाला लेंस प्राइमरी सेंसर होगा तथा 8 मेगापिक्सल वाला सेंसर एक वाइड एंगल लेंस होगा। गौरतबल है कि वनप्लस ने अभी तक कोई भी ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है जिसमें दो फ्रंट कैमरा सेंसर दिए गए हो। ऐसे में OnePlus Nord इस ब्रांड का पहला डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन होगा।

OnePlus Nord

वनप्लस के इस आगामी अफॉर्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो अभी तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स तथा लीक्स में कहा गया है कि यह फोन 6.55 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा और फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक के अनुसार यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस के साथ क्वॉलकॉम के 5G सपोर्ट वाले स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : इन 17 खतरनाक एप्लिकेशन को कभी न करें गूगल से डाउनलोड, यहां देखें पूरी लिस्ट

OnePlus Nord को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही OnePlus Nord में 30W Wrap charge तकनीक से लैस 4,300एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

चर्चा है कि OnePlus Nord आने वाली 10 जुलाई को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि वनप्लस नोर्ड भारत और यूरोपियन देशों के लिए बनाया गया है तथा हो सकता है कि इसे चीन व अमेरिका में लॉन्च न किया जाए।