
Oppo ने होम मार्केट चीन में चुपके से Oppo A93s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का नया स्मार्टफोन Oppo A93s 5G को कंपनी एंट्री लेवल सेग्मेंट में लॉन्च किया है। Oppo A93s 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दमदार 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। लेटेस्ट Oppo A93s 5G स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करें तो यह कंपनी के इस साल की शुरुआती में पेश किये गए Oppo A93 5G स्मार्टफ़ोन की तरह ही है। यहां हम आपको Oppo A93s 5G स्मार्टफोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है।
Oppo A93s 5G स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन इस साल की शुरुआती में पेश किए गए Oppo A93 5G का नया मैंबर है। Oppo A93s 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5 इंच का पंच होल डिस्प्ले दिया है। इस फोन में दी गई डिस्प्ले का रेजलुशन फुल एचडी + 1080 x 2400 पिक्सल है। ओप्पो के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है जो DCI-P3 कलर गौमट सपोर्ट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है।
Oppo A93s 5G स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही बैक कैमरा की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 लाइनअप में दिया जा सकता है 25W चार्जिंग स्पीड
Oppo A93s 5G स्मार्टफोन को कंपनी MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया है। यह फोन 8GB की RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही Oppo के इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सका है। ओप्पो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।ओप्पो के इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है।
Oppo A93s 5G की कीमत
Oppo A93s 5G को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1999(करीब रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – पीच सोडा, समर नाइट गैलेक्सी और अर्ली समर गौनगई में पेश किया गया है। इस फोन की बिक्री चीन में 30 जुलाई से होनी है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन




















