
OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसके साथ OPPO Find X9s भी लॉन्च हुआ है। जिसकी बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, अल्ट्रा मॉडल की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो DSLR जैसी मोबाइल फोटोग्राफी, हाई-एंड गेमिंग और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। इसमें 200MP डुअल कैमरा सेटअप, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी 7050mAh बैटरी जैसी कई दमदार खूबियां दी गई हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X9 Ultra के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भारत में 1,69,999 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 28 मई से Amazon, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी। इसके साथ ब्रांड नो कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और खास एक्सचेंज बोनस का ऑफर भी दे रही है। जिसके बाद कीमत और कम हो जाएगी।
OPPO Find X9 Ultra फोन में 6.82 इंच का बड़ा ProXDR LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3168×1440 पिक्सल है। यह स्क्रीन 1Hz से 144Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन से लैस है। कंपनी ने इसे Canyon Orange और Tundra Umber कलर ऑप्शन में पेश किया है।
OPPO Find X9 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 16.0 पर काम करता है।
कैमरा OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है। क्योंकि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 200MP टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। कंपनी ने इसमें Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग दी है, जिससे प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी और कलर आउटपुट देखने को मिलेगा। यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K Dolby Vision वीडियो और 120fps स्लो-मो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
OPPO Find X9 Ultra फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कम समय में चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक बैकअप देता है।
OPPO Find X9 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C 3.2 Gen 1, eSIM सपोर्ट और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में कई एडवांस सेंसर और NavIC सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही IP69 + IP68 + IP66 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक दी गई है। जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है।
भारतीय बाजार में OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra, iPhone 17 Pro Max , Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप फोंस को टक्कर देगा।
अगर आपका बजट 1.60 लाख के आसपास है और ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी, टॉप-लेवल परफॉरमेंस और प्रीमियम डिजाइन मिले तो OPPO Find X9 Ultra तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।











