7000mAh बैटरी के साथ OPPO K14 5G 9 मार्च को होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर

Join Us icon

OPPO ने आधिकारिक तौर पर अपनी K-सीरीज के नए स्मार्टफोन OPPO K14 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर के अनुसार यह डिवाइस 9 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। ब्रांड ने इसे “एंड्योरेंस पावरहाउस” टैगलाइन के साथ दिखाया है। यानी इसमें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉरमेंस मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टीजर में OPPO K14 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें लंबे समय तक बिना समझौते के बढ़िया परफॉरमेंस चाहिए है। बड़ी बैटरी के साथ यह डिवाइस हैवी टास्क, स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लगातार सोशल मीडिया यूज के दौरान भी लंबा बैकअप दे सकता है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इसमें 45वॉट का सपोर्ट होगा।

पूर्व लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार OPPO K14 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है तो यह डिवाइस बैटरी और परफॉरमेंस दोनों के मामले में अच्छा लग सकता है।

पूर्व लीक में यह भी दावा किया गया था कि Oppo K14 Turbo सीरीज को संभवतः रद्द किया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चीन में Oppo K14 Turbo को लेकर अलग लॉन्च टाइमलाइन सामने आई थी, जिससे संकेत मिलता है कि भारतीय और चीनी बाजार के लिए कंपनी अलग पैटर्न अपना सकती है।

OPPO K14 5G के डिस्प्ले, कैमरा और अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी जानकारी जानकारी का इंतजार करना होगा है। उम्मीद है आने वाले दिनों ब्रांड यह जानकारिया भी शेयर करेगा।

इसी बीच आपको बता बता दें कि फरवरी में इस लाइनअप का OPPO K14x 5G आया था। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिजाइन में मेटालिक डेको कैमरा मॉड्यूल, 8.61mm स्लिम प्रोफाइल और IP64 डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस जैसी खूबियां शामिल हैं।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है और यह Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन करता है। इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

oppo-k14x-5g-first-sale-india-price-offers-availability

कैमरा सेटअप में 50MP AI रियर कैमरा के साथ AI Eraser, AI Unblur, AI Best Shot और AI Portrait Retouching जैसे फीचर्स शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।

एक्स मॉडल के स्पेक्स से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आगामी OPPO K14 5G इससे ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। यानी यह बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट के साथ बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। हम 9 मार्च को लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here