Oppo K14 5G का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन लीक, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Oppo ने इसी महीने भारत में Oppo K14x 5G लॉन्च किया है। जो K14 सीरीज के तहत आया है। वहीं, अब खबर है कि इसका अगला मॉडल Oppo K14 भी जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में पेश कर सकती है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर Debayan Roy ने आगामी ओप्पो डिवाइस की जानकारी दी है। आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि Oppo K14 को भारत में मार्च के अंत या अप्रैल में लॉन्च होने की बात लिखी है। जिससे लगता है कि जल्द ही ब्रांड की और से कोई ऐलान किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार Oppo K14 5G डिवाइस Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार परफॉरमेंस देने के लिए जाना जाता है। लीक में यह भी बताया गया है कि Oppo K14 Turbo सीरीज को संभवतः रद्द किया जा सकता है, हालांकि टिपस्टर ने लिखा है कि आगे कुछ भी संभव है। खास बात यह है कि चीन में Oppo K14 Turbo सीरीज को लेकर पहले अलग लॉन्च टाइमलाइन सामने आया था। जिससे उम्मीद है कि भारतीय और चीनी मार्केट की रणनीति अलग रखी जा सकती है।

Oppo K14 पहले भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आ चुका है। जिसमें Bluetooth SIG और BIS सर्टिफिकेशन शामिल हैं। फिलहाल इसके अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की जानकारी से लगता है कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में अच्छा विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते है।

इसी महीने लॉन्च हुए OPPO K14x 5G की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिजाइन में मेटालिक डेको कैमरा मॉड्यूल, 8.61mm स्लिम प्रोफाइल और IP64 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस तकनीक दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो ColorOS 15 के साथ काम करता है। यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन है और Google Gemini इंटीग्रेशन के साथ AI Smart Image Matting 2.0 जैसी स्मार्ट सुविधाएं प्रदान करता है।

OPPO K14x

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Eraser, AI Unblur, AI Best Shot और AI Portrait Retouching जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ Dual-View Video फीचर भी मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 5MP; f/2.2; FOV 77°; 3P लेंस लगा है।

OPPO K14x 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 23 मिनट में 30% तक चार्ज हो सकती है। साथ ही इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी है। ऐसी ही और टेक से जुड़े खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


OPPO K14x 5G Price
Rs. 14,749
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here