OPPO K14 Plus की सेल शुरू, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/OPPO-K14-Plus-5G.jpg

OPPO K14 Plus भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की बिक्री Flipkart Big Billion Days Sale के पहले दिन से शुरू हुई है। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन इस बजट में 8,000mAh की बड़ी बैटरी प्रदान करता है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

OPPO K14 Plus की कीमत और ऑफर

OPPO K14 Plus के 6GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, फोन का 8GB + 128GB मॉडल 32,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरियंट 35,999 रुपये में आता है। कलर्स के मामले में Solar Orange और Star White ऑप्शन में लिया जा सकता है।

कंपनी सेल शुरू होने के साथ ग्राहकों को 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर सभी प्रमुख बैंकों के साथ उपलब्ध है। इसके बाद फोन के 6GB + 128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 25,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की 28,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की 31,999 रुपये पड़ेगी। इसके साथ 6 महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा। फोन की बिक्री Flipkart और OPPO India के ई-स्टोर के जरिए हो रही है।

8,000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO K14 Plus की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8,000mAh बैटरी है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस और एक्सेसरीज को चार्ज किया जा सकता है।

OPPO K14 Plus के स्पेसिफिकेशंस

OPPO K14 Plus में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,772 × 1,272 पिक्सल है। डिस्प्ले में अडेप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जबकि जरूरत के अनुसार यह 144Hz तक जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO K14 Plus में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट लगा है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो K14 Plus Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 Plus फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। जो पोर्ट्रेट मोड में डेप्थ मैपिंग का काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा है। जिसका अपर्चर f/2.4 है।

यदि आप इन दिनों नया मिड रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं तो OPPO K14 Plus अच्छा ऑप्शन है। इसका मुकाबला Motorola, Realme और Lava के मिड रेंज डिवाइस से होगा। हालांकि बड़ी बैटरी और बढ़िया डिस्प्ले सहित परफॉरमेंस इसे आगे रख सकता है। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

See Full Specs

OPPO K14 Plus 5G Price
Rs. 25,999
Go To Store
See All Prices