Exclusive: फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा OPPO K14x 5G, 15 हजार रुपये तक हो सकती है कीमत

Join Us icon

ओप्पो (OPPO) भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज की अगली जनरेशन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल OPPO K13, K13x, K13 Turbo और K13 Turbo Pro जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे और अब इस लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए OPPO K14x 5G पर काम किया जा रहा है। इंडस्ट्री सोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, OPPO K14x 5G को फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जा सकता है और यह फोन करीब 15 हजार रुपये के सेगमेंट को टारगेट करेगा। फोन बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा के साथ आएगा और इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

आपको बता दें कि अभी OPPO ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन हाल में ही इस फोन का टीजर पोस्टर फ्लिपकार्ट पर आया था और खुद कंपनी ने भी K सीरीज को लेकर ट्विट किया था। ऐसे में यह साफ है कि जल्द ही फोन भारत में लॉन्च होने वाला है। परंतु 91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, यह फोन फरवरी के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री सोर्सेज से मिली है।

कीमत की बात करें, तो OPPO K14x 5G को 15 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह सीधे तौर पर POCO और Redmi के बजट 5G स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

आपको बता दें कि OPPO K14x 5G के पिछले वर्जन यानी OPPO K13x 5G में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी थी, जिसने हमारे PCMark टेस्ट में करीब 12 घंटे का बैकअप दिया था। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि OPPO K14x 5G में इससे भी बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

OPPO K13x

परफॉर्मेंस के मामले में OPPO K14x 5G को ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस के साथ लाया जाएगा। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया जा सकता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। यही प्रोसेसर पहले OPPO K13x में भी देखने को मिला था, लेकिन नए फोन में सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के चलते परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि OPPO K13x में 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई थी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। माना जा रहा है कि OPPO K14x 5G में भी इसी साइज की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिलेगी, हालांकि AMOLED पैनल को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कैमरा की बात करें, तो OPPO K14x 5G में बेहतर कैमरा मिलने की चर्चा है यानी 50MP मेन सेंसर के साथ इमेज प्रोसेसिंग को बेहतर किया जा सकता है, ताकि लो-लाइट और पोर्ट्रेट शॉट्स पहले से ज्यादा बेहतर हों। फ्रंट में भी सेल्फी कैमरा अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है।

OPPO K14x 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में POCO M8, Redmi Note 15 और Lava Agni 4 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। ये सभी फोन AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में OPPO K14x 5G की असली ताकत इसकी बड़ी बैटरी, भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here