8000mAh बैटरी वाले फोन लाने की तैयारी में OPPO और OnePlus, लीक में सामने आई जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/oppo-oneplus-8000mah-battery-testing.jpg
Highlights

स्मार्टफोन बैटरियों में पिछले कुछ महीनों में काफी सुधार हुआ है। नई तकनीक ने ब्रांड्स को बिना वजन और आकार बढ़ाए बड़ी क्षमता वाली बैटरियां शामिल करने की सुविधा दी है। अब हम 6,000mAh से 7,000mAh तक की बैटरियों वाले फोन देख रहे हैं। जबकि नए अपडेट में 8,000mAh की बैटरी टेस्टिंग की जानकारी सामने आई है। जो संभवतः OPPO और OnePlus की हो सकती हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ओप्पो और वनप्लस 8,000mAh की बैटरी (लीक)

टिपस्टर ने फिलहाल नई 8,000mAh बैटरी तकनीक के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। पिछले साल दिसंबर में कहा गया था कि OnePlus 7,000mAh बैटरी तकनीक पर काम कर रहा था, जबकि Realme की 8,000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के बारे में भी जानकारी दी सामने आई थी।

कथित OnePlus 13 Mini, जिसे एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है, हाल ही में 6,000mAh बैटरी के साथ आने की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाले OnePlus फोन में 6,000mAh से 7,000mAh तक का बैटरी साइज होगा।

इन सभी डिटेल्स से लगता है कि वनप्लस और ओप्पो आगे चलकर बैटरी के मामले में महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बना रहे हैं।

फिलहाल चीन में वनप्लस ऐस 5 में 6,415mAh की बैटरी (ग्लेशियर बैटरी तकनीक) है और फ्लैगशिप वनप्लस 13 में 6,000mAh की सेल है। इसी तरह ओप्पो के फाइंड एक्स8 प्रो में 5,910mAh की सेल है, जबकि रेनो 13 प्रो में 5,800mAh की यूनिट है। वहीं, रियलमी ने चीन में नियो 7 को 7,000mAh की सेल के साथ लॉन्च किया है।