OPPO Reno5 A स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 720 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Oppo जल्द ही मार्केट में OPPO Reno5 A स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Google Play सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में स्पॉट किया गया है। गूगल की लिस्टिंग में स्पॉट होने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Play सपोर्टेड डिवाइस की लिस्टिंग में दो मॉडल नंबर A101OP औक CPH2199 के साथ फोन लिस्ट हैं दोनों ही Reno 5A स्मार्टफोन से जुड़े हुए हैं। जापान के पोर्टल S-Max की माने तो Oppo Reno5 A स्मार्टफोन जापान में लॉन्च किया जाएगा। Oppo के इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर A101OP वाला फोन सॉफ्टबैंक और मॉडल नंबर CPH2199 स्मार्टफोन SIM-फ्री एडिशन होगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो Oppo Reno 5A स्मार्टफ़ोन मीडियाटेक के Dimensity 720 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno 5A : गूगल प्ले लिस्टिंग

Oppo Reno5 A स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह OPPO Reno3 को रिप्लेस करेगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल जापान में लॉन्च किया गया था। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के लीक रेंडर से पता चलता है कि इसमें सेल्फी कैमरा के लिए फोन के फ्रंट में पंच होल कैमरा कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्केनर दिया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। अटकलें है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X3 Pro Mars Exploration Edition स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खास बातें और कीमत

Oppo का अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर A101OP को मार्च महीने में फेडरल कॉम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) से सर्टिफिकेशन मिल चुका है। लिस्टिंग की माने तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन का मीजरमेंट 162 x 74.4 x 8.2mm और वेट 182 ग्राम है। इसके साथ ही ओप्पे का यह स्मार्टफोन ColorOS 11 के साथ रन करता है। ओप्पो के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। फिलहाल ओप्पे के स्मार्टफोन की ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here