
Oppo ने चीन में अपनी पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफ़ोन Oppo Reno 8 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर दिए हैं। Reno 8 लाइनअप कंपनी के पिछले साल पेश किए गए Reno 7 सीरीज के सक्सेसर स्मार्टफोन है। Oppo Reno 8 सीरीज़ के तहत कंपनी ने होम मार्केट में तीन स्मार्टफ़ोन – Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 Pro Plus को लॉन्च किया है। Oppo Reno 8 Pro स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Oppo Reno 8 Pro Plus वेरिएंट को Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 8 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OPPO Reno 8 सीरीज़ : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Reno 8 सीरीज : डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन की बात करें तो OPPO Reno 8 सीरीज के तीनों स्मार्टफो स्क्वायरिश शेप कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया गया है। तीनों फोन को बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। तीनों ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro स्मार्टफोन को 6.43-इंच स्क्रीन के साथ पेश किया गया है जिसमें टॉप लेफ्ट में पंच होल कटआउट दिया गया है। वहीं Reno 8 Pro Plus स्मार्टफोन में 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन FHD+ है। इसके साथ ही प्रो और प्रो प्लस वेरिएंट की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और वैनिला मॉडल का रिफ़्रेश रेट 90Hz है।
Oppo Reno 8 सीरीज : प्रोसेसर और बैटरी
OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 और Pro+ मॉडल को Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। तीनों स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Oppo Reno 8 सीरीज : कैमरा
OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OPPO Reno 8 स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का सेकेंडरी स्नाइपर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं बात करें OPPO Reno 8 Pro और Pro+ मॉडल की तो यहां प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा यूनिट दिया गया है।
OPPO Reno 8 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए MariSilicon X प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो रेनो 8 सीरीज के स्मार्टफोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
OPPO Reno 8 सीरीज़ : क़ीमत
OPPO Reno 8 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB में पेश किया गया है। इनकी क़ीमत क्रमश: 2,499 Yuan (क़रीब रुपये), 2,699 Yuan (क़रीब रुपये), और 2,999 Yuan (क़रीब रुपये) है।
Oppo Reno 8 Pro मॉडल के स्मार्टफोन को भी तीन मॉडल – 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 256GB में पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 2,999 Yuan (क़रीब 34,900 रुपये) , 3,199 Yuan (क़रीब 37,300 रुपये), और 3,499 Yuan (क़रीब 40,800 रुपये) है। OPPO Reno 8 और Reno 8 Pro स्मार्टफोन को क्लीयर स्काई ब्लू, स्लाइटली ड्रंक और नाइट टूर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स
Oppo Reno 8 Pro+ स्मार्टफोन को दो ऑप्शन में पेश किया गया है। Reno 8 Pro+ स्मार्टफ़ोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 3,699 Yuan (क़रीब 43,100 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल 3,999 Yuan (क़रीब 46,600 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। यह फ़ोन मिंट, ग्रे और अंडरकरेंट पेंट जॉब कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

























