OPPO Reno 16 और Reno 16c हुए 5,000 रुपये तक महंगे, जानें सभी वैरियंट की नई कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/oppo-reno16-5g-launched-in-india-price-specifications-features.jpg

OPPO ने Reno 16 और Reno 16c के मॉडल्स की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 3,000 से लेकर 5,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। Oppo Reno 16 5G के दोनों वैरियंट 5,000 रुपये महंगे हुए हैं। जबकि Oppo Reno 16c 5G पर 3,000 रुपये और 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के बाद इन स्मार्टफोंस को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा दाम देना होगा। आइए, आगे आपको नया प्राइस बताते हैं।

OPPO Reno 16 की नई कीमत

OPPO Reno 16 की बात करें तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की पुरानी कीमत 61,999 रुपये थी। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 66,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत भी 5,000 बढ़ाई गई है। यह मॉडल पहले 67,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 72,999 रुपये हो गई है।

OPPO Reno 16c की नई कीमत

OPPO Reno16c के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत में 3,000 का इजाफा हुआ है। यह मॉडल पहले 46,999 में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 49,999 रुपये हो गई है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 49,999 से बढ़कर 53,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 4,000 रुपये बढ़े हैं। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत भी 4,000 बढ़ाई गई है। इसकी पुरानी कीमत 55,999 थी, जबकि अब ग्राहकों को इसके लिए 59,999 रुपये देने होंगे।

OPPO Reno 16 के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 16 स्मार्टफोन 6.32-इंच स्क्रीन वाला है। फोन में फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

OPPO Reno 16 5G फोन में पावर बैकअप के लिए 6700mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर के साथ 50MP 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर 50MP Selfie कैमरा है।

OPPO Reno 16C के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 16C में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.57-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है।

अगर आप इन दोनों स्मार्टफोंस में से किसी मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो लेने से पहले कुछ ऑफर्स या डिस्काउंट आने का वेट करना सही होगा। क्योंकि प्राइस कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। हालांकि आप विकल्पों के रूप में Motorola, Realme और Lava के मिड रेंज फोंस भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।