OPPO Reno5 A स्मार्टफोन 64MP क्वाड रियर कैमरा, Snapdragon 765G प्रोसेसर और 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

OPPO ने जापान में OPPO Reno5 A स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए OPPO Reno3 A स्मार्टफ़ोन को रिप्लेस करेगा। OPPO Reno5 A स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने फिलहाल सिर्फ जापान में लॉन्च किया है। OPPO Reno5 A स्मार्टफोन में कंपनी ने 90Hz रिफ़्रेश रेट डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यहां हम आपको OPPO Reno5 A स्मार्टफोन के फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
OPPO Reno5 A स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno5 A स्मार्टफोन में 6.5 इंच का LTPS LCD पैनल दिया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 765G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो के इस स्मार्टफोन में सिंगल-SIM, 5G, डुअल-बैंड WiFi 5, Bluetooth 5.1, और GNSS (GPS, A-GPS, BeiDou, QZSS) दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। लेटेस्ट OPPO Reno5 स्मार्टफोन का बैक पैलन प्लास्टिक का बना हुआ है जो दो कलर ऑप्शन – सिल्वर ब्लैक और आइस ब्लू कलर में आता है। यह भी पढ़ें : सबसे पावरफुल प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ आ रहा Samsung का नया और धमाकेदार फोन, जानें इसके बारे में
कैमरा स्पेसिफिकेसन्स की बात करें तो OPPO Reno5 A स्मार्टफोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इस फोन में 8MP 119° अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा दिया गया है, जिसके लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : SID 2021 में सैमसंग और LG की रहेगी धूम, Samsung मल्टी फोल्ड डिस्प्ले पैनल S-Foldable से उठाएगा पर्दा
ओप्पो के इस फोन में MicroSD कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, USB 2.0 Type-C पोर्ट, और रियर फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लेटेस्ट OPPO Reno5 A स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11 पर रन करता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। फिलहाल ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है।