पैनासोनिक एलुगा आई4 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Join Us icon

पिछले एक माह में जापानी मोबाइन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने कई फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एलुगा ए3, एलुगा ए3 प्रो, एलुगा पी9, एलुगा रे 500 और एलुगा रे 700 प्रमुख हैं। ये सभी फोन मध्य रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं कंपनी ने एक नए डिवाइस को लॉन्च किया है। पैनासोनिक एलुगा आई4 नाम से पेश किए गए इस फोन की कीमत 8,290 रुपये है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह फोन आॅनलाइन स्टोर या फिर आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। कम रेंज के इस फोन में आपको अच्छे स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।

पैनासोनिक एलुगा आई4 में आपको 5-इंच का आईपीएस डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.25गीगाहट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इस बजट में प्रोसेसर के मामले में यह थोड़ा पीछे कहा जा सकता है। क्योंकि आज आॅक्टाकोर प्रोसेसर वाले फोन उपलब्ध हैं।

पैनासोनिक ने उतारा 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन जिसमें है दमदार कैमरा और कीमत सिर्फ…

हालांकि अच्छी बात यह कही जाएगी कि एलुगा आई4 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है। इस रेंज में ज्यादातर फोन पुराने आॅपरेटिंग सिस्टम पर ही आधारित है। फोन को 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है जबकि यह 16जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही आप 128जीबी तक के मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

इंटेक्स लाया है दो बेहद ही सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, कीमत सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा

फोटोग्राफी के लिए पैनासोनिक एलुगा आई4 में 8-मेगा​पिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 3जी के साथ 4जी वाईफाई का उपयोग कर सकते हैं। फोन में हाईब्रीड स्लॉट दिया गया है जहां दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है। इसके साथ ही अपको फिंगरप्रिंट सपोर्ट और ओटीजी सपोर्ट भी मिलेगा। भारतीय बाजार में यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध है।