
मई की शुरुआत हो गई है और इस महीने भी कई नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। महीना का पहला सप्ताह कुछ बड़े मोबाइल फोंस के नाम होगा। एक ओर जहां मार्केट के सबसे बेहतरीन और पावरफुल कैमरा फोन इंडिया में लॉन्च होंगे। वहीं दूसरी ओर वनप्लस भी मिडरेंज सेग्मेंट में अपने नए मोबाइल उतारेगी। 4 मई से 10 मई के बीच वीवो एक्स300 सीरीज और वनप्लस नोर्ड सीई6 सीरीज रिलीज होगी। इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo X300 FE
लॉन्च डेट – 6 मई
वीवो एक्स300 एफई से मई महीने की शुरुआत होगा। यह मोबाइल 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया। वहीं 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी दी जाएगी और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग और 40W wireless चार्जिंग मिलेगी। इस वीवो 5जी फोन को 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जाएगा।
vivo X300 Ultra
लॉन्च डेट – 6 मई
वीवो एक्स300 अल्ट्रा 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा जो इस सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल wide-angle लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। कंपनी इसके साथ ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra Kit के साथ लेकर आएगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6600mAh Battery पर लाया जाएगा जिसके साथ 100W FlashCharge और 40W Wireless चार्जिंग मिलेगी।
OnePlus Nord CE6 5G
लॉन्च डेट – 7 मई
वनप्लस नोर्ड सीई6 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जिसमें डेडिकेटेड Touch Reflex chip भी लगाई गई है। इस वनप्लस फोन में 144fps पर गेम खेले जा सकेंगे। नोर्ड सीई6 5जी फोन को 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। Nord CE6 में कंपनी ने 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगाई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी।
OnePlus Nord CE6 Lite
लॉन्च डेट – 7 मई
वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट इंडिया में 7 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा जो MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर पर काम करेगा। हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट ना हो इसके लिए 5300mm² VC cooling system भी लगाया गया है। इस फोन में 144FPS पर गेम खेले जा सकते हैं। Nord CE6 Lite में 6.72-इंच की फुलएचडी स्क्रीन मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 7000mAh battery के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है।
HMD Vibe 2 5G
लॉन्च डेट – अनाउंस नहीं
एचएमडी वाइब 2 5जी फोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है लेकिन अभी इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं हुई है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल को लिस्ट कर दिया गया है और हो सकता है कि इसी सप्ताह फोन लॉन्च हो जाए। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे Unisoc T760 चिपसेट पर पेश कर सकती है जिसके साथ 6जीबी तक की रैम मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 6,000एमएएच तक की बैटरी पर पेश किया जा सकता है। इस अपकमिंग फोन में 6.75-इंच की एचएडी+ स्क्रीन मिल सकती है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।
























