
शाओमी ने पिछले साल पोकोफोन के रूप में अपना नया ब्रांड भारतीय बाजार में उतारा था। इस ब्रांड की शुरूआत पोको एफ1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। जिसने लॉन्च के साथ ही सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। पोको एफ1 उस वक्त क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर पेश किया गया था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। वहीं अब अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए पोको इंडिया ने पोको एफ1 की कीमत में सीधे 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।
पोको इंडिया द्वारा पोको एफ1 के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में यह कटौती की गई है। यह वेरिएंट 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी की ओर से पहले इस वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम की गई थी जिसके बाद यह 22,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब 2,000 रुपये की कटौती के बाद इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : वनप्लस 6टी के 7 फीचर्स जो इसे बनाते हैं और भी बेहतर
ध्यान रहे कंपनी की ओर से किया गया यह प्राइज़ कट स्थाई नहीं है। पोको एफ1 के 6जीबी रैम वेरिएंट को 25 मार्च से लेकर 28 मार्च तक ही इस घटी हुई कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

पोको एफ1
पोको एफ1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने पोको एफ1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको एफ1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
इंडिया में पोको एफ1 तीन वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। दो वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज सपोर्ट करते हैं वहीं फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो पोको एफ1 का 6जीबी/64जीबी स्टोरेज 19,999 रुपये तथा 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 27,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं 6जीबी/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 20,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।






















