
Poco नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पोको एफ 8 अल्ट्रा (Poco F8 Ultra) पर कार्य कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च उम्मीद से पहले हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि Poco F8 Ultra मार्च 2026 में लॉन्च होगा, लेकिन अब संभावना है कि कंपनी इसे साल 2025 के अंत या शुरुआती 2026 तक पेश कर दे। आइए आपको बताते हैं इस फोन से जुड़ी संभावित जानकारी के बारे मेंः
NBTC के डाटाबेस में Poco F8 Ultra का मॉडल नंबर 25102PCBEG दर्ज किया गया है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह पुष्टि जरूर होती है कि डिवाइस लॉन्च की तैयारी में है।
इस मॉडल नंबर की तुलना Redmi K90 Pro Max के मॉडल नंबर 25102RKBEC से की जा रही है। यहां ‘RK’ Redmi K सीरीज को दर्शाता है, जबकि Poco के मॉडल में ‘PC’ लिखा गया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि Poco F8 Ultra, Redmi K90 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है, जिसे Poco ब्रांडिंग के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
NBTC सर्टिफिकेशन पर फोन की एंट्री से पता चलता है कि Poco F8 Ultra अपने तय टाइम से पहले आ सकता है यानी इसे 2025 के अंत तक या शुरुआती 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
अब Poco F8 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो लीक्स के अनुसार, अगर Poco F8 Ultra वाकई Redmi K90 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन होता है, तो इसमें 6.9-इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलेगी जो 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन में HyperOS 3 आधारित Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
वहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा, जो 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें, तो Redmi K90 Pro Max में 7,650mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Poco F8 Ultra में संभव है कि थोड़ी छोटी बैटरी दी जाए, लेकिन चार्जिंग स्पीड संभवत: वही बनी रहे।
इसमें कैमरा सेटअप भी प्रीमियम हो सकता है। फोन में 50MP OmniVision 950 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 2.1 स्पीकर सिस्टम और IP68/69 रेटिंग वाला बॉडी प्रोटेक्शन भी मिल सकता है।
Poco F8 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड फ्लैगशिप फोन हो सकता है। इसके हाई-एंड फीचर्स, दमदार कैमरा सिस्टम और तेज चार्जिंग इसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसे OnePlus 15, iQOO 15 जैसे फोन के मुकाबले में खड़ा कर देंगे। अगर Poco इसे पहले लॉन्च करता है, तो यह मार्केट में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
(सोर्स)










