6000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ धूम मचाने आया POCO M3, क्या Realme की करेगी छुट्टी?

Join Us icon

POCO ने लंबे इंतजार के बाद आज अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने ‘एम सीरीज़’ के अंदर लॉन्च किया है, जिसका नाम POCO M3 रखा गया है। इससे पहले इस सीरीज में पोको एम2 और पोको एम2 प्रो आ चुके हैं। अगर बात करें पोको एम3 फोन को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। फिलहाल भारत में फोन को उपलब्ध कराए जाने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जल्द ही फोन को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है। बात करें कीमत की तो एम-सीरीज को खासतौर पर 10 हजार से 15 हजार सेगमेंट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया जाता है। वहीं, इस फोन को भी इस कैटगरी में उतारा गया है।

डिजाइन

POCO M3 के डिजाइन की बात करें तो इस फोन को डुअल-टोन फिनिश वाले रियर पैनल के साथ पेश किया गया है। POCO M3 स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें डिसप्ले तीन ओर से जहां पूरी तरह बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। उम्मीद है कि पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

xiaomi POCO M3 launch 6000mah battery 48mp camera snapdragon 662 soc specs price sale

वहीं, फोन के रियर की बात करें तो पोको एम3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकली लगे हुए है जिनके साईड में एलईडी लाईट और लेंस डिटेल लिखी हुई है। कैमरा सेटअट के ठीक दाईं ओर कंपनी की ब्रांडिग है। इसे भी पढ़ें: 7,499 रुपये की कीमत पर जानें कौन-सा फोन है बेस्ट डील, Realme C11 या फिर POCO C3

पावर बैकअप

POCO M3 को लेकर कंपनी ने लॉन्च से पहले ही खुलासा कर दिया था कि यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है।

poco-m3-launch

दमदार कैमरा

पोको एम3 में रियर पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, दूसरी ओर फोन के अन्य दो रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर है, जिसमें से एक डेप्थ और एक मैक्रो सेंसर है। इसे भी पढ़ें: POCO का नया दॉंव, सिर्फ 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000एमएएच बैटरी वाला ब्रांड का सबसे सस्ता फोन POCO C3

xiaomi POCO M3 launch 6000mah battery 48mp camera snapdragon 662 soc specs price sale

खूबसूरत डिसप्ले

POCO M3 फोन को फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। वहीं, इस फोन में 6.53 इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर बनी होगी। पोको एम3 की यह डिसप्ले 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

poco-m3-new-1

हार्डवेयर

POCO M3 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया तथा कंपनी ने साफ कर दिया है कि पोको एम3 स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करेगा। इसके अलावा पोको एम3 को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट व 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

poco-m3-new

कीमत

Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 149 डॉलर (लगभग 11,500 रुपए ) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपए) में पेश किया गया है। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन-Power Black, Cool Blue और POCO Yellow में पेश किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here