लॉन्च से पहले सामने आए Poco M8, M8 Pro के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स, जानें डिटेल्स

Join Us icon

Poco M8 सीरीज जल्द ही ग्लोबल और भारतीय बाजार में आ सकती है। इसमें Poco M8 और Poco M8 Pro मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं। यह पहले ही कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर पर देखा गया हैं। वहीं, अब WinFuture.de की नई लीक रिपोर्ट में इन दोनों आगामी डिवाइस से जुड़ी अहम जानकारियां और ऑफिशियल रेंडर्स सामने आए हैं। जिससे डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Poco M8 और Poco M8 Pro चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Note 15 और Redmi Note 15 Pro+ के रीब्रांडेड वर्जन बताए गए हैं। हालांकि, Poco ब्रांडिंग के तहत इन फोंस में डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस में बदलाव हो सकते हैं।

रेंडर्स इमेज में आप देख सकते हैं कि दोनों फोन ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शंस में नजर आए हैं। जबकि Poco M8 Pro में डुअल-टोन फिनिश देखी जा सकती है। जिसमें साइड्स ब्लैक और बीच का हिस्सा अलग शेड में दिख रहा है।

डिस्प्ले की बात करें तो Poco M8 Pro में 6.83-इंच का OLED पैनल मिलने की बात कही गई है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 x 1080 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, Poco M8 में 6.77-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Poco M8 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

यदि Poco M8 Pro की बात करें तो इसमें और पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जोड़ा जा सकता है।

स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन की बात करें तो Poco M8 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आने की संभावना है। वहीं, Poco M8 Pro को 8GB और 12GB रैम ऑप्शंस के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन को लेकर रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बीते दिन टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर दावा किया है कि Poco M8 Pro, Redmi Note 15 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन बन सकता है। हालांकि इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां Redmi Note 15 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं Poco M8 Pro में 50MP का मेन कैमरा लगाया जा सकता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरा सेटअप Redmi Note 15 Pro+ जैसा ही रह सकता है।

अन्य खूबियों की बात करें तो ड्यूरेबिलिटी के मामले में Poco M8 को IP65 रेटिंग और Poco M8 Pro को IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकती है।

Poco M8 सीरीज फोंस उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा सकते हैं जो कम प्राइस रेंज में दमदार परफॉरमेंस, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स चाहते हैं। यह सस्ते में गेमिंग करने वालों को भी पसंद आ सकते हैं। इस सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 सीरीज, Realme Narzo 90 सीरीज और iQOO Z10 सीरीज से हो सकता है।

यदि आप आने वाले नए साल 2026 में नए और दमदार सस्ते डिवाइस की तलाश में हैं तो Poco M8 सीरीज का इंतजार सही साबित हो सकता है। हम आपको आगे भी इन्हें लेकर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here