Poco M8 सीरीज का भारत में टीजर जारी, जनवरी में होगी लॉन्चिंग

Join Us icon

Poco ने अपनी Poco M8 सीरीज के लॉन्च की पुष्टि की है। इसे लेकर Poco India ने भारत में पहला टीजर भी जारी कर दिया है। जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि नई M-सीरीज की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। बता दें कि इसमें Poco M8 और Poco M8 Pro जैसे दो मॉडल्स आ सकते हैं। आइए, आगे टीजर और अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

जारी किए गए पहले टीजर में फोन के डिजाइन या फीचर्स को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह कंफर्म हो गया है कि Poco जल्द ही भारत में नए M-सीरीज स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाला है। उम्मीद है इस लाइनअप में दो मॉडल्स Poco M8 5G और Poco M8 Pro 5G शामिल हो सकते हैं, जो बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट कर सकते हैं।

Poco इस हफ्ते के आखिर तक Poco M8 सीरीज की लॉन्च डेट भी शेयर कर सकता है। खास बात यह है 6 जनवरी 2026 को भारत में Redmi Note 15 5G की एंट्री पहले से तय है। ऐसे में Poco M8 सीरीज भी जनवरी की शुरुआत में बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च बन सकती है। जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को शानदार विकल्प मिल सकते हैं।

Poco M8 सीरीज को लेकर चल रहे लीक के अनुसार Poco M8 और M8 Pro दरअसल Redmi Note 15 और Redmi Note 15 Pro+ के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। हालांकि, Redmi मॉडल्स की तुलना में Poco M8 सीरीज में थोड़ा अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है।

यदि ऐसा होता है तो Poco M8 Pro में 6.83-इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 x 1080 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, Poco M8 में 6.77-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Poco M8 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यदि Poco M8 Pro की बात करें तो इसमें और पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन की बात करें तो Poco M8 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आने की संभावना है। वहीं, Poco M8 Pro को 8GB और 12GB रैम ऑप्शंस के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में एंट्री मिल सकती है।

कैमरा सेक्शन को लेकर रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दावा किया है कि Poco M8 Pro, Redmi Note 15 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन बन सकता है। हालांकि इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां Redmi Note 15 Pro+ में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं Poco M8 Pro में 50MP का मेन कैमरा हो सकता है। जबकि अल्ट्रा-वाइड और फ्रंट कैमरा सेटअप Redmi Note 15 Pro+ जैसा ही रह सकता है।

अन्य खूबियों की बात करें तो ड्यूरेबिलिटी के मामले में Poco M8 को IP65 रेटिंग और Poco M8 Pro को IP68 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जो इसे पानी और धूल से बचा सकती है।

Poco M8 सीरीज फोंस उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा सकते हैं जो कम प्राइस रेंज में दमदार परफॉरमेंस, AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स पसंद करते हैं। यह सस्ते में गेमिंग करने वालों को भी लुभा सकते हैं। इस आगामी सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15 सीरीजRealme Narzo 90 सीरीज और iQOO Z10 सीरीज से हो सकता है।

यदि आप आने वाले नए साल 2026 में नए और दमदार सस्ते डिवाइस की तलाश में हैं तो Poco M8 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here