OnePlus Nord को चुनौती देने आ रहा नया Poco स्मार्टफोन, टीजर आया सामने

Join Us icon

OnePlus Nord को चुनौती देने के लिए Poco जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसे मार्केट में मिड-रेंज कैटगरी में पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विट कर सीधे तौर पर यह पूछा है कि वह वनप्लस नॉर्ड खरीदेंगे या फिर नए पोको स्मार्टफोन का इंतज़ार करेंगे। उनके ट्वीट में #POCOcomingsoon का इस्तेमाल किया गया है। इससे साफ हो गया है कि कंपनी अपने नए पोको फोन पर काम कर रही है, जिसे नप्लस नॉर्ड फोन के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं Poco के ऑफिशियल ग्लोबल अकाउंट में एक ट्वीट के जवाब में भी नए पोको स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की गई है।

हालांकि, प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng के ट्वीट में ज्यादा जानकारियों का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि पोको का नया फोन मौजूदा Xiaomi स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर पेश कर दिया जाएा। वहीं, यह भी हो सकता है कि यह बिल्कुल नया स्मार्टफोन हो। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 30 सेकेंड में बिक गए सारे POCO M2 Pro स्मार्टफोन, भारतीयों ने खरीद डाले हाथों हाथ

screenshot-2020-08-05-at-12-30-50-pm

बता दें कि हाल ही में पोको का नया फोन मॉडल नंबर M2006C3MI के साथ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड और TUV Rheinland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इस मॉडल नंबर के अलावा फोन के असली नाम का जिक्र नहीं था। वहीं, इसी मॉडल नंबर के साथ पोको का नया फोन Poco C3 के नाम से ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर भी देखा गया है। यह मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9C से जुड़ा हुआ था, जिससे इशारा मिलता है कि आगामी पोको फोन शायद रेडमी 9सी स्मार्टफोन का केवल रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord बनाम Poco X2: दोनों में कौन है बेहतर?

आपको बता दें, हाल ही में कंपनी इंडिया में Poco M2 Pro लॉन्च किया था जो कि कुछ मामूली बदलाव के साथ पूरी तरह से Xiaomi Redmi Note 9 Pro की तरह ही था। सोशल मीडिया पर POCO M2 Pro को तो Redmi Note 9 Pro की डुप्लीकेट कॉपी तक बताया गया था। वहीं अब सर्टिफिकेशन्स साइट एक और पोको फोन दिखाई दे रहा है, जिसका मॉडल नंबर Redmi 9C के ग्लोबल वर्ज़न जैसा ही है।

Redmi 9C

रेडमी 9सी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here