लॉन्च से पहले POCO X3 के डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

Poco अपने नए और शानदार स्मार्टफोन Poco X3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन के नाम को लेकर खुद कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने मुहर लगाई है। इसके अलावा पोको एक्स 3 की स्पेसिफिकेशन्सन और रेंडर्स को MiuiTurkiye ने लीक किया है। इससे फोन के डिजाइन को लेकर एक आइडिया मिल रहा है। लीक हुए फोन का डिजाइन हाल ही FCC वेबसाइट पर सामने आए POCO M2007J20CG मॉडल की तरह ही लग रहा है।

इसके अलावा रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी Poco X3 को 8 सितंबर को पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक पोको एक्स 3 की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फोन को लेकर जो आधिकारिक तौर पर हम जो उससे शुरू करते हैं। हाल ही में एक ट्वीट में POCO के कार्यकारी ने POCO X3 NFC के नाम की पुष्टि की और चार अलग-अलग रियर कैमरा डिज़ाइन दिखाए, जिनमें से एक पोको एक्स 3 स्मार्टफोन होगा। लेकिन, दिलचस्प है कोई भी डिजाइन MiuiTurkiye द्वारा साझा किए गए कैमरा सेटअप से मिलता-जुलता नहीं है। इसे भी पढ़ें: जानें Poco M2 Pro की 5 कमियां, खरीदने से पहले जरुर पढ़ें
poco-x3-image-teaser

दूसरी ओर रिपोर्ट के अनुसार, MiuiTurkiye ने कथित तौर पर POCO X3 के रेंडर्स को साझा किया है, जिसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप का खुलासा किया गया है। कैमरा सेंसर का स्थान POCO कार्यकारी द्वारा साझा की गई तस्वीरों से थोड़ा अलग है। POCO X3 में पंच-होल बिल्कुल डिस्प्ले के सेंटर में होगा।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी POCO X3 अघोषित स्नैपड्रैगन 732 चिपसेट के साथ आएगा। स्नैपड्रैगन 732 SoC एक 8nm चिपसेट है, जिसे 2.3GHz तक बढ़ाया गया है और यह Adreno 619 GPU से लैस है। फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन होगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा फोन एक एलसीडी पैनल के साथ पेश किया जा सकता है क्योंकि रेंडरर्स एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दिए हैं। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 30 सेकेंड में बिक गए सारे POCO M2 Pro स्मार्टफोन, भारतीयों ने खरीद डाले हाथों हाथ

poco-x3-render-image-1

इसके अलावा POCO X3 में 20MP का सेल्फी कैमरा, 5,160mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, Poco X3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में रख सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here