
हर महीने का शुक्रवार ओटीटी के दर्शकों के लिए काफी खास होता है क्योंकि इस दिन नई-नई वेब सीरीज व फिल्में रिलीज होते हैं। आज के दिन भी कई सीरीज व फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने बिना पहले बताए बिना ही अचानक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar On Prime Video) को आज रिलीज कर दिया है। गौरतलब है कि यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अगर आपने भी फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी तो आप प्राइम वीडियो पर इसे आज और अभी स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आप भी रणवीर सिंह के फैंस हैं तो इस फिल्म को देख सकते हैं।
Jayeshbhai Jordaar की कहानी है संवेदनशील
आपको बता दें कि फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बताया यह भी गया था कि रणवीर सिंह के 12 साल के करियर में फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ उनकी सबसे खराब ओपनिंग लेने वाली फिल्म साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म का विषय काफी संवेदनशील है, जिसे ह्यूमर के साथ पेश किया गया है। रणवीर सिंघ के अलावा इस फिल्म में बमन ईरानी और शालिनी पांडेय मुख्य स्टार कास्ट के तौर पर हैं। इसे भी पढ़ें: OTT पर इस शुक्रवार लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, सोनाली बेंद्रे की ‘ब्रोकन न्यूज’ के साथ रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में
Jayeshbhai Jordaar का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिनेमाघरों में यश राज फिल्म्स की यह मूवी ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई को देश दुनिया में रिलीज हुई थी। वहीं, अब एक महीने पूरे होने से पहले यह ओटीटी पर आ चुकी है। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी और रिलीज हुई इस फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग इसकी लागत की 10 फीसदी भी नहीं रही थी। इसे भी पढ़ें: South की वेब सीरीज ‘सुजल-द वोर्टेक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन यहां होगी स्ट्रीम
Jayeshbhai Jordaar की कहनाी
फिल्म की कहानी गुजरात एक गांव पर आधारित है। यह गुजरात का एक ऐसा गांव है, जहां पर मर्दवादी सोच का बोलबाला है। गांव में लड़कों के शराब पीने पर नहीं बल्कि लड़कियों के साबुन से नहाने पर पाबंदी लगाई जाती है। वहीं, इसी गांव में जयेशभाई (रणवीर सिंह) दबंग और पुरुष सत्ताक सोच रखने वाले सरपंच बोमन ईरानी का एक ऐसा इकलौता डरपोक बेटा है। फिल्में में दिखाया गया है कि कैसे जयेशभाई अपनी बीवी के गर्भ में पल रही बच्ची को बचाने की कोशिश करता है क्योंकि वह जानता है कि उसके परिवार को लड़की होने का पता चलेगा तो वह इसे दुनिया में नहीं आने देंगे।



















