realme 15T और 15x 5G पर ₹1,000 तक का प्राइस हाइक, जानें नई कीमत

Join Us icon

स्मार्टफोन ब्रांड realme ने अपने कई पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, realme 15T 5G और realme 15x 5G के सभी वैरियंट 1,000 तक महंगे हो गए हैं। इससे पहले मार्च में भी इन फोंस पर हाइक हो चुका है। वहीं, अब यह नई कीमतें 1 मई 2026 से लागू कर दी गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

realme 15T 5G के 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब इनकी कीमत क्रमशः 27,999, 29,999 और 31,999 रुपये हो गई है। वहीं, realme 15x 5G के 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वैरियंट भी 1,000 महंगे हो गए हैं। फोन का बेस मॉडल अब 23,999 रुपये में मिलेगा। जबकि मिड मॉडल 25,999 रुपये और टॉप मॉडल 27,999 रुपये तक मिलेगा।

Realme 15T 5G

कंपनी ने इस प्राइस हाइक के पीछे मेमोरी, चिपसेट और ओवरऑल स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत को जिम्मेदार बताया है। यह बढ़ोतरी उन यूजर्स को प्रभावित कर सकती है जो इन फोंस को खरीदने की योजना बना रहे थे।

रियलमी 15टी 5जी फोन में मीडियाटेक Dimensity 6400 Max ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। realme 15T की बड़ी यूएसपी इसमें दी गई बड़ी बैटरी है। यह 5जी फोन 7000mAh Battery के साथ आता है। बड़ी बैटरी के साथ ही रियलमी 15टी 5जी फोन 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक और 10वॉट रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 1080 x 2372 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो AMOLED पैनल पर बनी है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

रियलमी 15टी का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यदि आप Realme 15T 5G और 15x 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको नई कीमत के अनुसार ही पैमेंट करना होगा। उम्मीद यह भी है आने वाले समय में अन्य मॉडल्स भी बढ़े हुए दाम के साथ मिल सकते हैं। इसलिए ऐसी ही और अन्य टेक की खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here