हरियाणा में Realme 5 हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर

Join Us icon

पिछले सप्ताह ही खबर आई ​थी कि Xiaomi Redmi Note 7 pro स्मार्टफोन ब्लास्ट हो गया है। वहीं आज एक बार फिर से ऐसी खबर है जो आपको शायद ज्यादा परेशान कर सकती है। हरियाणा के भिवानी जिले के सिंघानी गांव में Realme 5 मॉडल ब्लास्ट हो गया है और यह फोन तब ब्लास्ट हुआ जब यूजर उसे अपनी जेब में रखकर खेतों में काम करने जा रहा था। उसी वक्त ब्लास्ट हो गया। हालांकि समय रहते फोन को उसने निकाल कर फेंक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि बावजूद इसके यूजर का कहना है कि काफी स्क्रीन जल गया है। हालांकि इससे भी बड़ी बात की जब फोन को सर्विस सेंटर में जमा किया गया तो नया फोन देने के लिए यूजर से 50 फीसद पैसे मांगे गए।

वहीं यह खबर जैसे ही रियलमी के संज्ञान में आई तो कंपनी ने न सिर्फ एक स्टेटमेंट जारी किया बल्कि यूजर को नया फोन देने की बात कह कर मामले को शांत भी कर लिया। कंपनी का कहना है फोन को बाहरी नुकसान पहुंचाया गया था इसलिए ब्लास्ट हुआ।

आपको बता दूं ​कि इस खबर को सबसे पहले Mysmartprice पर कवर किया गया है। दी गई जानकारी के के अनुसार हरियाणा 17 मार्च को अमित बाइक से अपने खेत की ओर जा रहे थे। उसी वक्त उनको अहसास हुआ कि पॉकेट में रखा Realme 5 फोन तेजी से गर्म हो रहा है। उन्हेंने तुरंत बाइक रोकी और फोन को को निकालकर फेंका। इतने समय में उनका पैंट और स्कीन जल चुका था। किस्मत की बात थी कि वह किसी तरह बच गए। नहीं तो पट्रोल की गाड़ी पर यह हादसा बड़ा भी हो सकता था। इसे भी पढ़ें: Realme ने की घोषणा, स्मार्टबैंड के बाद कंपनी अब लॉन्च करेगी SmartWatch, लुक भी शेयर की

हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इस बारे में अमित के दोस्त अनिल राठी ने हमें बताया कि ”इस फोन को हमनें पिछले साल अक्टूबर में लिया था और अभी यह गारंटी—वारंटी में ही है। ऐसे में जब हम इसे लेकर सर्विस सेंटर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आपको नया फोन मिल जाना चाहिए। परंतु कल कहा गया कि आपको फोन का 50 फीसदी शुल्क चुकाना होगा। ऐसे में हमने सारी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की दी। ” इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के वक्त दोस्तों के साथ ऑनलाइन खेलें ये बेस्ट गेम्स

हालांकि मामले को भांपते हुए कंपनी ने तुरंत कार्रवाई की और यूजर को नय फोन देने का भरोसा भी दिया है। इसके बाद यूजर ने अपना सोशल पोस्ट डीलीट कर दिया।


यह मामला जब कंपनी की संज्ञान में आई तो कंपनी तुरंत एक स्टेटमेंट भी जारी कर दिया और कहा कि ”यूजर के फोन बैटरी में आग लगी थी और हमनें फोन को अच्छे से परखा और पाया कि फोन पहले से डैमेज किया गया था जिससे बैटरी को नुकसान पहुंचा और फोन में आग लग गई। हालांकि यूजर को देखते हुए हमने उन्हें रिप्लेसमेंट में 50 फीसदी का डिसकाउंट देने को कहा था लेकिन यूजर मान नहीं रहा था। फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल दिया और अभी भी हम उनसे लगातार कम्यूनिकेशन में हैं।”

इसके साथ ही कंपनी ने कुछ फोटोज़ भी शेयर किए हैं जिनमें दावा किया है कि रियलमी 5 को ब्लास्ट होने से पहले बाहरी दबाव से डैमेज किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here