
Realme होम मार्केट चीन में कल 21 जुलाई को Realme GT Master Edition सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। रियलमी के इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए जाने हैं। Realme GT Master Edition सीरीज़ को जापान के मशहूर डिज़ाइन Master Naoto Fukasawa ने डिज़ाइन किया है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी रियलमी ने Realme GT Master Edition सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले एक पोस्टर शेयर कर जानकारी शेयर की है कि Realme GT Master Edition स्मार्टफ़ोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Realme GT Master Edition स्मार्टफ़ोन के ग्रे कलर वेरिएंट को शोकेश किया था। व्हाइट्स कलर वाले मॉडल के टॉप लेफ़्ट कॉर्नर में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
Realme GT Master Edition स्मार्टफ़ोन का के ग्रे कलर वेरिएंट के बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन ट्रेवलिंग सूटकेस की तरह है। इस स्मार्टफ़ोन के बैक पैनल में 3D प्लेन लेदर प्रोसेस दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में भी बॉडी कलर की तरह पैनल दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में अलॉय मैटल फ़्रेम दिया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर Realme RMX3361 के साथ लिस्ट है।

Realme GT Master Edition स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेसन्स की बात करें तो इसमें 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंप्लिंग रेट 360Hz है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फ़ोन में 32 मेगापिक्सल Sony IMX615 सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर दिया है। यह भी पढ़ें : Amazon Prime Day सेल से पहले Flipkart पर शुरू होगी Big Saving Days सेल, मिलेंगे ढेर सारे डील और ऑफर्स
रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित कंपनी के Realme UI 2.0 कस्टम इंटरफेस पर रन करेगा। रियलमी के इस फोन में 4,300mAh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस फोन को Qualcomm Snapdragon 778G SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही एक और वेरिएंट जो कि मॉडल Realme RMX3366 के साथ स्पॉट किया गया है। इस फोन में 6.55 इंच का AMOLED Full-HD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 870 चिपसेट, 12GB RAM, और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 5G स्मार्टफोन लाल रंग में भी हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां





















