10000mAh बैटरी के साथ आने वाला Realme P4 Power Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें परफॉरमेंस स्कोर

Join Us icon

Realme जल्द ही अपने आगामी पावरफुल स्मार्टफोन Realme P4 Power को लॉन्च करने वाला है। इसकी खास बात यह है कि ब्रांड 10,000mAh की बड़ी बैटरी देने वाला है। वहीं, लॉन्च डेट आने से पहले ही यह डिवाइस RMX5107 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट हुआ है। जिसमें इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग और अब तक आई जानकारी के बारे में डिटेल्स देते हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलने की जानकारी मिली है। हालांकि प्लेटफार्म पर चिपसेट का नाम नहीं दिख रहा है। लिस्टिंग में CPU कॉन्फिग्रेशन में फोन में चार कोर 2.00GHz की स्पीड पर और चार कोर 2.60GHz की स्पीड पर काम करते हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU मिलने की बात सामने आई है। जो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा परफॉरमेंस दे सकता है।

परफॉरमेंस के लिहाज से Geekbench 6.5 टेस्ट में Realme P4 Power ने सिंगल-कोर में 1,075 और मल्टी-कोर में 2,919 अंक स्कोर किए हैं। यह स्कोर Dimensity 7400 प्रोसेसर वाले अन्य स्मार्टफोंस जैसा ही है। इसके साथ करीब 12GB रैम मिल सकती है। जिससे संकेत मिलता है कि फोन डेली यूज और गेमिंग दोनों में सही रह सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि डिवाइस Android 16 पर रन करेगा। साथ में Realme UI 7 का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इस फोन को तीन साल तक Android OS अपडेट्स और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। जो इस सेगमेंट में इसे बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।

पूर्व में आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P4 Power में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट हो सकता है। चार्जिंग के मामले में भी फोन काफी दमदार माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर मिलने की उम्मीद है।

स्टोरेज के तौर पर आगामी रियलमी फोन 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ आ सकता है। इसे ऑरेंज, सिल्वर और ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। बैटरी के मामले में 10,000mAh बैटरी के बावजूद Realme P4 Power का वजन करीब 218 ग्राम बताया जा रहा है। जो इसे इस कैटेगरी में शानदार साबित कर सकता है।

आगामी Realme P4 Power स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ पावरफुल डिवाइस की तलाश में हैं। हम आगे आपको लॉन्च डेट या अन्य अपडेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here