
Realme साल 2026 की शुरुआत में कुछ शानदार डिवाइस लेकर आ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि realme Pad 3 को आगामी realme 16 Pro सीरीज के साथ 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड के अनुसार यह स्टूडेंट्स, यंग यूजर्स और हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यानी ब्रांड कम कीमत में ग्राहकों को लेटेस्ट फीचर्स के साथ नया ऑप्शन देने वाली है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
realme Pad 3 को कंपनी ने “The Smartest Tablet for Students” यानी छात्रों के लिए सबसे स्मार्ट टैबलेट के तौर लाने की बात कही है। यह “Smart Learning. Less Charging.” की फिलॉसफी पर आधारित है। इस टैबलेट से स्मार्ट प्रोडक्टिविटी, लंबी बैटरी लाइफ और स्टूडेंट-फ्रेंडली डिजाइन का कॉम्बिनेशन पेश करने का दावा किया गया है। ब्रांड ने बताया है कि हमारा फोकस ऐसे यूजर्स पर है जिन्हें पढ़ाई के साथ-साथ भरोसेमंद डिजिटल डिवाइस की जरूरत होती है और आगामी टैब बार-बार चार्जिंग की चिंता के बिना पूरे दिन साथ भी निभा सकता है।
AI-बेस्ड लर्निंग एक्सपीरियंस realme Pad 3 का बड़ा हाइलाइट माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट स्टूडेंट्स को नोट्स बनाने, कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने और स्टडी मैटेरियल को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करने में मदद कर सकता है। लंबे स्टडी सेशन्स को ध्यान में रखते हुए इसमें स्लिम और लाइटवेट बॉडी दी गई है, ताकि इसे बैग में आसानी से रखा जा सके।
realme Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। जिसे खासतौर पर पोर्ट्रेट यूज के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। यह डिस्प्ले आंखों पर कम दबाव डालने और बेहतर रीडिंग एक्सपीरियंस देने का भी दावा करता है। जिससे ऑनलाइन लेक्चर्स, डिजिटल टेक्स्टबुक्स और सेल्फ-स्टडी के दौरान ग्राहकों को सही अनुभव मिल पाएगा। इसके अलावा कंपनी कीबोर्ड और स्टाइलस जैसी एक्सेसरीज भी पेश करेगी। जिन्हें अलग से सेल किया जाएगा।
realme Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो टिपस्टर अभिषेक यादव से इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है। उनके अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर और 11.6-इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जा सकती है।
इस टैबलेट में 8MP का फ्रंट कैमरा और 8MP का रियर कैमरा मिल सकता है। बैटरी और चार्जिंग के मामले में realme Pad 3 में 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 12,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
realme Pad 3 स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑनलाइन क्लासेज लेने वाले यूजर्स व उन ग्राहकों को लुभा सकता है जो कम कीमत में टैबलेट लेना चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy Tab A11 Plus और Lenovo Idea Tab 5G जैसे डिवाइस से हो सकता है।
यदि आप नए साल में नया टैबलेट लेने की सोच रहे हैं तो आगामी realme Pad 3 बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसकी सेल realme.com और flipkart के जरिए की जाएगी। हम लॉन्च के दिन यानी 6 जनवरी को इसका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।













