12200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च Realme Pad 3, जानें फीचर्स और कीमत

Join Us icon

Realme ने भारत में आज अपनी 16 Pro सीरीज के साथ Realme Pad 3 भी लॉन्च किया है। यह टैबलेट प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी के साथ मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को आकर्षक लग सकता है। आइए, आगे इसकी फुल डिटेल्स जानते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Realme Pad 3 के Wi-Fi वैरियंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 5G मॉडल 8GB + 128GB की प्राइस 29,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

यह टैबलेट Champagne Gold और Space Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 16 जनवरी से दोपहर 12 बजे Realme की वेबसाइट, ऑफिशियल स्टोर्स और Flipkart के जरिए शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। Realme Pad 3 के साथ आपको Realme स्मार्ट पेन का सपोर्ट भी मिलेगा जिसकी कीमत 2,999 रुपये है।

Realme Pad 3 में 11.61-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है इस पर 2.8K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले 500 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत NTSC कलर गमट ऑफर कर सकता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लासेस और गेमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme Pad 3 में MediaTek Dimensity 7300-Max प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है और इसमें Arm Mali-G615 GPU वाला है। टैबलेट में 8GB रैम दी गई है और यह 128GB व 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अलावा माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए इसमें 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है।

कैमरा सेटअप में टैबलेट के फ्रंट और रियर दोनों साइड 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जा सकता है। बैटरी सेगमेंट में Realme Pad 3 में 12,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme Pad 3 Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलता है, जो Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। डिजाइन की बात करें तो टैबलेट सिर्फ 6.6mm पतला है और इसका वजन करीब 578 ग्राम है, जिससे यह बड़ी स्क्रीन के बावजूद काफी स्लिम और प्रीमियम फील प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और डुअल-बैंड WLAN सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास और हॉल सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here