
आज भारत में Realme अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X के साथ ही Realme 3i को लॉन्च करेगी। रियलमी एक्स कंपनी द्वारा चीनी की मार्केट में इस साल मई महीने में लॉन्च किया जा चुका है। इसके अलावा ओप्पो की यह सहायक कंपनी रियलमी 3आई से भी पर्दा उठाएगी।
ऐसे देखें लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग
रियलमी एक्स और रियलमी 3आई को भारतीय मार्केट में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आप घऱ बैठे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। कंपनी लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी करेगी। इसके अलावा कंपनी के यूट्यूब पेज पर इवेंट लाइव किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: डुअल रियर कैमरा और 4जीबी रैम वाले Realme 3i की कीमत होगी 8,000 रुपए से कम!
Realme X
अगर बात करें Realme X की तो इस फोन में 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 एसओसी है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा है। इसमें एक सेंसर 48-मेगापिक्सल का और दूसरा डेप्थ सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। इसे भी पढ़ें: 4,230एमएएच बैटरी के साथ 15 जुलाई को लॉन्च होगा Realme 3i, 4जीबी रैम से होगा लैस
Realme X इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में एआई हाइपरबूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,765एमएएच की बैटरी VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 के साथ आती है। फोन कलरओएस पर कार्य करता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। उम्मीद है कि इंडिया में यह स्मार्टफोन 18,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
Realme X को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट के 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और सबसे बड़े वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। उम्मीद है कि भारत में भी यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। इंडियन मार्केट में Realme X की शुरूआती कीमत 16,000 रुपये के करीब हो सकती है।
Realme 3i
अगर बात करें रिपोर्ट की तो हैंडसेट दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसके बेस वेरिएंट में 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज और टॉप-एंड वेरिएंट में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज होगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन मिलेगा।
वहीं, फोटोग्राफी के लिए Realme 3i में रियर पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर डेप्थ इफेक्ट के लिए होगा। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो कि एआई से लैस होगा। इसके अलावा फोन डायमंड ब्लै, डायमंड ब्लू और डायमंड रेड कलर ऑप्शन में आ सकता है।
















