Realme X9 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, दमदार होंगी खूबियां

Realme इन दिनों अपने Realme X9 सीरीज पर काम कर रहा है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के बारे में पिछले काफी दिनों से जानकारियां सामने आ रही हैं। खबरों की माने तो Realme X9 series के दो स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही इस सीरीज का स्टेंडर्ड वर्जन Realme X9 स्मार्टफोन को TENAA और 3C सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन सीरीज का एक और स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में मॉडल नंबर “RMX3381” के साथ स्पॉट किया गया है। पिछले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मॉडल नंबर RMX3381 स्मार्टफोन Realme X9 Pro का है। TENAA की लिस्टिंग में रियलमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और इमेज लीक हुए हैं।
Realme X9 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Realme X9 Pro स्मार्टफोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी के लिए सिंगल पंच होल कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो ये 162.5*74.8*8.8mm का है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का प्रो मॉडल स्टेंडर्ड वेरिएंट्स से बड़ा और मोटा है। इसके साथ ही रियलमी के प्रो मॉडल का डिज़ाइन भी काफ़ी अलग होगा।
रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो कि रेक्टेंगुलर शेप में होगा। इस कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। फिलहाल रियलमी के इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स रिवील नहीं हुए हैं। रियलमी एक्स 9 प्रो मॉडल की बात करें तो यह शाइनी ब्लैक और लाइनिंग डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज का स्टेंडर्ड वर्जन प्लेन डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी दमदार Redmi K40G गेमिंग स्मार्टफोन, Snapdragon 870 प्रोसेसर से होगा लैस
इसके साथ ही फोन के दाएं ओर पावर बटन में इंबिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Realme X9 Pro स्मार्टफोन में 4880mAh की बैटरी दी जा सकती है। रूमर्स हैं कि यह फोन 65W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन Android 11 OS पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। लीक रिपोर्ट की माने तो Realme X9 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन 11 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें खूबियां