Redmi A7 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका, 2,500 रुपये महंगा हुआ स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/Redmi-A7-Pro-price.jpg

शाओमी की सब ब्रांड Redmi ने अपने A7 सीरीज के स्मार्टफोन Redmi A7 Pro की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, फोन के सभी वेरिएंट्स पर 2,500 रुपये का प्राइस हाइक लागू किया गया है। यह नई कीमत आज यानी 24 अगस्त 2026 से लागू हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी फोन के प्राइस में बदलाव हुआ था। आइए, आगे लेटेस्ट प्राइस डिटेल्स जानते हैं।

Redmi A7 Pro की नई कीमत

कीमतों में बदलाव के बाद, Redmi A7 Pro का बेस वैरियंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज पहले 14,499 रुपये में उपलब्ध था लेकिन अब ग्राहकों को 16,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसके टॉप ऑप्शन 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है।

क्यों बढ़ी Redmi A7 Pro की कीमत?

कंपनी के डॉक्यूमेंट में कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, कुछ महीनों से लगातार स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव हुए हैं। जिसकी वजह बढ़ती कंपोनेंट और मैन्युफैक्चरिंग लागत, सप्लाई चेन खर्च और मार्केट कंडीशन को माना गया है।

Redmi A7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi A7 Pro 5G फोन में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है।

Redmi A7 Pro 5G फोन में 4GB फिजिकल RAM दी गई है और एक्सपेंडेबल RAM टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें 4GB तक वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है। यानी यूजर्स को 8GB तक RAM का अनुभव मिल सकता है। स्टोरेज के लिए UFS 2.2 तकनीक दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। रिवर्स चार्जिंग की मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 Pro 5G फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का f/2.0 मेन कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi A7 Pro 5G में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन को IP52 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और FM जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और 200% Volume Boost भी दिया गया है।