Redmi K Pad 2 चीन में लॉन्च, 165Hz 3K डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिप और 9100mAh बैटरी वाला पावरफुल टैबलेट

Join Us icon

Redmi ने चीन में Redmi K90 Max के साथ नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Redmi K Pad 2 लॉन्च किया है। यह टैबलेट पिछले साल आए Redmi K Pad का अपग्रेडेड वर्जन है। जिसे परफॉरमेंस और कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए लाया गया है। कंपनी ने इस बार डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी जैसी कई अहम खूबियों में बड़े बदलाव किए हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Redmi K Pad 2 में 8.8-इंच का 3K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3008×1880 पिक्सल है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले Dolby Vision और HDR सपोर्ट के साथ आता है इसमें हाई ब्राइटनेस मोड में 1100 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो इसे गेमिंग और मीडिया देखने के लिए शार्प और स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

परफॉरमेंस के मामले में Redmi K Pad 2 टैबलेट पावरफुल नजर आता है क्योंकि इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G1 Ultra GPU और AI टास्क के लिए MediaTek NPU 990 दिया गया है। यह टैबलेट Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर रन करता है। जो बेहतर ऑप्टिमाइजेशन और डिवाइस कनेक्टिविटी का अनुभव दे सकता है। इसके अलावा डुअल X-axis लीनियर मोटर्स और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जिससे गेमिंग और ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

कैमरा की बात करें तो Redmi K Pad 2 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। बैटरी के मामले में टैबलेट में 9100mAh साइज का पैक मिलता है, जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानी यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi K Pad 2 में डुअल USB-C पोर्ट, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह सिर्फ 6.62mm पतला है और इसका वजन 345 ग्राम है।

कीमत की बात करें तो Redmi K Pad 2 को चीन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट के लिए 3,399 युआन (करीब 46,743 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 3,799 युआन (करीब 52,244 रुपये) और 16GB+512GB की कीमत 4,799 युआन (करीब 66,009 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट Space Silver, Electric Purple और Deep Black जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Redmi K Pad 2 प्रीमियम कॉम्पैक्ट टैबलेट के रूप में आया है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल चिपसेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं। जिससे यह दमदार विकल्प साबित होगा। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह इंडिया और ग्लोबल मार्केट में रिब्रांड बनकर किसी और नाम से आ सकता है। आपको 91मोबाइल्स पर अपडेट मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here