Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max लॉन्च कंफर्म, बड़ी बैटरी और पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएंगे ये फोन

Join Us icon

Xiaomi Redmi बेहद जल्द अपनी नई फ्लैगशिप ‘के90’ सीरीज लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से Redmi K90 series लॉन्च की घोषणा कर दी गई है जो अगले सप्ताह चीन में पेश की जाएगी। इस सीरीज के तहत Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max स्मार्टफोन लाए जाएंगे जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां दोनों मोबाइल्स की जानकारी अपडेट की जाएगी।

यह पहली बार है जब रेडमी के सीरीज में कोई ‘प्रो मैक्स’ मॉडल लाया जा रहा है। फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी अधिकारी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि नए रेडमी फोन प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोंस को टक्कर देंगे और इनकी कीमत CNY 4000 यानी 50,000 रुपये के करीब रखी जाएगी। रेडमी के90 और के90 प्रो मैक्स चाइना में लॉन्च होंगे। चर्चा है कि ये मोबाइल बाद में इंडिया में POCO ब्रांड के तहत लाए जा सकते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी के90 प्रो मैक्स 5जी फोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर Oryon CPU है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फास्ट इंटरनेट और बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें Snapdragon X85 5G Modem RF System भी लगाया गया है।

Redmi K90 Pro Max 5G फोन बीते दिनों बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था। यहां फोन को 16GB RAM से लैस दिखाया गया था। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है। वहीं बेस वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो बेस वेरिएंट में 256GB और टॉप वेरिएंट में 1TB मेमोरी मिल सकती है। उम्मीद है कि सीरीज के वनिला मॉडल Redmi K90 में भी यही मिलेगी।

redmi-k90-pro-geekbench-specs

पावर बैकअप के लिए ​रेडमी के90 प्रो मैक्स को 7,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा वहीं साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इसी तरह रेडमी के90 5जी फोन 7000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च हो सकता है। इसकी चार्जिंग पावर प्रो मैक्स मॉडल जैसी हो सकती है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 प्रो मैक्स में 50 मेगापिक्सल LYT950 OIS सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है। Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here