7000mAh की बड़ी बैटरी और पेरिस्कोप लेंस के साथ आ सकता Redmi K90 Pro, लीक हुए ये फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/redmi-k90-pro-specifications-leaked.jpg

Xiaomi इस साल की आखिरी तिमाही में होम मार्केट चीन में अपनी Redmi K90 सीरीज लेकर आ सकता है। इसमें Redmi K90 और Redmi K90 Pro जैसे दो मॉडल्स आने की उम्मीद है। इसके आने के बाद कंपनी जल्द ही इस लाइनअप को ग्लोबल मार्केट में Poco F8 ब्रांडिंग के तहत लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि K90 Pro को ग्लोबली Poco F8 Ultra नाम से लाया जा सकता है। वहीं, पेश होने से पहले ही इसकी प्रमुख खूबियां लीक हो गई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आगामी Redmi K90 Pro 5G डिवाइस में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके प्रोसेसर को लेकर बताया जा रहा है। लीक के अनुसार K90 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 (जिसे Snapdragon 8 Elite 2 भी कहा जा रहा है) चिपसेट मिल सकता है। यह नया फ्लैगशिप प्रोसेसर परफॉरमेंस पूर्व मॉडल से और शानदार बना सकता है। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिल सकता है।

बैटरी के मामले में भी Redmi K90 Pro दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसमें K80 Pro के 6,000mAh बैटरी यूनिट से ज्यादा 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड में कमी देखने को मिल सकती है। जहां K80 Pro में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। वहीं, K90 Pro में यह 100W तक सीमित रह सकती है। इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह फोन खास हो सकता है। Redmi K90 Pro में इस बार एक पेरिस्कोप जूम लेंस दिए जाने की खबर मिली है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब ब्रांड का कोई स्मार्टफोन इस फीचर के साथ आ सकता है। बता दें कि पेरिस्कोप लेंस आमतौर पर कंपनी के प्रीमियम डिवाइस में ही देखने को मिलता है। जो अब Redmi लाइनअप में भी आ सकता है। इसके साथ बेहतर इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी की भी उम्मीद की जा सकती है, जिससे मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड और सेल्फी शॉट्स की क्वालिटी और बेहतर मिलने की उम्मीद है।

लीक के अनुसार मल्टीमीडिया अनुभव को अपग्रेड करने के लिए कंपनी ने ऑडियो हार्डवेयर पर भी काम किया है। फोन में अब भी 2K OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जो पिछले मॉडल Redmi K80 Pro में भी मौजूद है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Redmi K90 सीरीज चीन में 2025 के अंत से पहले लॉन्च हो सकती है। इसके बाद पोको ब्रांडिंग वाले वेरिएंट्स यानी Poco F8 सीरीज को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है। इसमें Poco F8, Poco F8 Pro और टॉप-वैरियंट Poco F8 Ultra आ सकता है। हालांकि असल जानकारी के लिए हमे थोड़ा इंतजार करना होगा।

Redmi K90 सीरीज के मॉडल्स आगामी वनप्लस, रियलमी और सैमसंग के फ्लैगशिप मोबाइल्स को टक्कर दे सकते हैं। इस लाइनअप से ब्रांड का टारगेट गेमिंग यूजर्स और हैवी उपयोग वाले ग्राहकों को मिड रेंज में शानदार अनुभव देने का हो सकता है। वहीं, लीक में बैटरी अपग्रेड, नया Snapdragon प्रोसेसर और पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स इसे गेमिंग, फोटोग्राफी के तौर पर आगे रख सकते हैं। यदि आप भी कुछ महीनों में नया स्मार्टफोन लेने या बदलने की सोच रहे हैं तो इस श्रृंखला का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको और भी जानकारी आते ही नए पोस्ट के साथ इंफो देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।