रेडमी ने शुरू की नई ‘M’ सीरीज! 7900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi M100 5G फोन

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने इस बार कुछ नया किया है। कंपनी ने नई स्मार्टफोन सीरीज का शुरुआत की है जिसका नाम M series रखा गया है। यह रेडमी एम सीरीज अभी चीन में पेश हुई है जो बाद में अन्य देशों में भी दस्तक दे सकती है। Redmi M100 ब्रांड की एम सीरीज का पहला मोबाइल बनकर आया है। रेडमी एम100 5जी फोन है जिसमें बड़ी 7900mAh Battery, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर की पावर दी गई है।
Redmi M100 5G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी एम100 फोन की असली ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस नए स्मार्टफोन को तगड़ी 7900mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल एक दिन से अधिक चल सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी एम100 में 45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है जिससे दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।
Redmi M100 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU दिया गया है।
रेडमी एम100 को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन को टीयूवी सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यानी ज्यादा देर फोन चलाने पर आंखों को होने वाला नुकसान कम होगा।
Redmi M100 फोटोग्राफी सेंट्रिक स्मार्टफोन नहीं है। कंपनी से इसे ऐवरेज कैमरा स्पेक्स के साथ पेश किया है। मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा लगाया गया है जिसमें एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi M100 5G प्राइस
रेडमी एम100 5जी फोन चाइना में तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 1999 युआन यानी 28,300 रुपये के करीब है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन मार्केट में 128GB और 256GB मेमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसका रेट 1799 युआन और 2199 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 25,520 रुपये और 31,200 रुपये के करीब है। चाइना में यह नया रेडमी 5जी फोन Midnight Black, Starry White और Wilderness Green कलर में बिकेगा।