Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Join Us icon

शाओमी ने पिछले महीने चीन में Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11 सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन है। शाओमी इस सीरीज़ के चार स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चुका है, जिसमें Redmi Note 11 4G और Redmi Note 11 5G के साथ-साथ Redmi Note 11 Pro 5G, और Redmi Note 11 Pro+ 5G शामिल हैं। टेक्नोलॉजी वेबसाइट The Pixel की माने तो Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अगल चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि चीन में यह फोन MediaTek Helio G88 SoC के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का 4G वेरिएंट के भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में कौन सा मॉडल उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 11 4G ग्लोबल मार्केट में जल्द करेगा एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में यह फ़ोन फ़्लैट ऐज के बजाय रेडमी के ट्रेडिशनल डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ LCD पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 11 4G India Launch soon know specs Price sale offer

Redmi Note 11 स्मार्टफोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth 4.1, IR blaster, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि फोन के बॉक्स में 22.5W फास्ट चार्जिंग एडेप्टर मिलेगा। शाओमी का यह फोन 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और IR ब्लास्टर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Pro स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ जनवरी में होगा लॉन्च, जानें खूबियां

Redmi Note 11 4G की कीमत

रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 199 डॉलर (करीब 15,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा। यह कीमत इस फोन के 4GB+64GB bवेरिएंट की होगी। हालांकि शाओमी ने इस फोन को चीन में 4GB+128GB वेरिएंट को मीडियाटेक चिपसेट के साथ 999 CNY (करीब 11,658 रुपये) और 6GB+128GB वेरिएंट को 1,099 CNY (करीब 12,820 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT स्मार्टफोन के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार, इंडिया लॉन्च पर फिर लगा ब्रेक

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here