Reliance Jio से सितंबर में जुड़े 69 लाख ग्राहक, कुछ ऐसा रहा दूसरी कंपनियों का परर्फोमेंस

Join Us icon

भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में आने के बाद से Reliance Jio लगातार आगे बड़ रही है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रत्येक महीने कंपनी के साथ नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। वहीं, अब रिपोर्ट सामने आई है कि जियो ने सितंबर में भी सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा सब्स​क्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं।

जियो के अलावा दूसरी कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी देखी गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि Jio ने इस साल सितंबर में कुल 69.93 लाख ग्राहकों को जोड़ा है। इस रिपोर्ट को ट्राई द्वारा जारी किया गया है। जियो के अलावा अगर बात करें दूसरी कंपनियों की तो Vodafone Idea को 25.7 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। वहीं Bharti Airtel को भी 23.8 लाख ग्राहकों का नुकसान झेलना पड़ा है। इसे भी पढ़ें: एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद Jio यूजर्स को होगी परेशानी, जल्द महंगे होंगे प्लान

नए आकंड़ों के अनुसार Jio के सब्सक्राइबर्स बेस 35.52 करोड़ है। वहीं सरकारी टेलिकॉम कपंनी MTNL को भी सितम्बर में 8,717 यूजर्स का नुकसान हुआ है। जियो के अलावा एक और कंपनी है, जिसके सब्सक्राइबर्स बेस में इजाफा हुआ है और वह BSNL है। बीएसएनएल ने सितंबर में 7.37 नए ग्राहक जोड़े हैं।

बता दें कि हाल ही में वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने घोषणा की थी कि वह 1 दिसंबर से अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। वहीं, इस घोषणा के बाद
रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में कहा था कि अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे होंगे, हालांकि कंपनी ने नई कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
टेलिकॉम क्षेत्र में लगातार हो रहे नुकसान की कारण जियो ने कुछ समय पहले दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए अलग से आईयूसी वाउचर पेश किए थे। वहीं, अब कंपनी टैरिफ महंगे करने जा रही है। यूजर्स पर इस प्रकार डबल मार पड़ने वाली है।

रिपोर्ट के अनुुसार रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर की संख्या तो बड़ रही है। लेकिन, कंपनी को लगातार नुकसान भी हो रहा है। इतना ही नहीं मार्केट में परफॉर्मेंस दर्शाने वाले एवरेज रेवन्यू पर कस्टमर (ARPU) के मामले में जियो वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल से भी पीछे है। इसे भी पढ़ें: Jio के 149 रुपए से क्या बेहतर है एयरटेल और वोडाफोन का ये रिचार्ज प्लान, जानें क्या है बेनिफिट

बता दें कि वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का हवाला दिया है, हालांकि, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं। वहीं, कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर चुकाने के लिए कहा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here