खत्म होने वाला है Jio का धमाकेदार ऑफर, Free है 29 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डाटा

Join Us icon

नए साल के जशन को और बढ़ाते हुए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने भी कुछ समय पहले अपने Happy New Year offer की घोषणा की थी। Reliance Jio इस ऑफर के तहत जियो 2,545 रुपए वाले प्लान में अब 336 दिनों के प्लान के साथ 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के ऑफर की पेशकश कर रही है। मतलब जियो के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान अब पूरे 365 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर कुछ लिमिटेड टाइम के लिए दिया जा रहा है। आइए अब आपको बताते हैं कि Jio Offer कब तक के लिए वैलिड है और इस प्लान के क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio Rs 2,545 प्लान

Jio के 2,545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और 1.5GB का हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की वैधता दिनों की है। लेकिन, इस ऑफर के अंदर ग्राहकों को 29 दिनों की एक्सट्रा वैधता मिल रही है। इस हिसाब से ग्राहकों को इस प्लान के लेने पर 365 दिन की वैधता मिलेगी। यानी जो ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक साल में कुल 547.5GB डाटा मिलेगा। हालांकि, एक बार 1.5GB डाटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64KBps हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: JIO का Super Value रिचार्ज, 730GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलते हैं ये लाभ

jio-happy-new-year-offer-2022

साथ ही इस प्लान में Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं। हालांकि, 29 दिन की एक्स्ट्रा वैधता पाने के लिए ग्राहकों को 2 जनवरी 2022 तक का इस रिचार्ज को कराना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर तोड़ा यूजर्स का दिल, चुपचाप बंद कर दिया अब तक सबसे सस्ता रिचार्ज

आपको याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में जियो ने अपना अब तक का सबसे सस्ता प्लान भी पेश किया था, जिसकी कीमत 1 रुपए थी। रिचार्ज प्लान की वैधता 1 दिन है और इसमें 10MB डाटा मिलता है। यह प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन जो अपनी आवश्यकता से अधिक डाटा नहीं खरीदना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here