Jio ने पेश किया 1,776 रुपए का प्लान, एक साल में मिलेगा 672GB डाटा

Join Us icon

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब रिलायंस जियो अपने प्लान में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। हाल ही में जियो ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि 6 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ 40 फीसदी तक बढ़ाए जाएंगे। वहीं, कंपनी ने बड़ी हुई कीमत के प्लान को पेश करने से पहले 1776 रुपए के प्लान को पेश कर दिया है।

इस प्लान को कंपनी ने अपने ऑल इन वन प्लान की लिस्ट में शामिल किया है। 1776 रुपए वाले प्लान को कंपनी की My Jio App पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, अगर इस प्लान को ध्यान से देखें तो इसमें कुछ नया नहीं है। अगर आप जियो के ऑल इन वन 444 रुपए वाले प्लान को चार गुना करते हैं तो यह 1776 रुपए ही बैठता है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने बढ़ाई अपनी प्लान्स की कीमत, यहां देखें पूरा प्लान विस्तार से

अगर बात करें 1,776 रुपए के प्लान की की तो इसमें जियो से जियो अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलेगा। वहीं, इस प्लान में 1000 नॉन-जियो एफयूपी मिनिट 84 दिन, 2जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। वहीं, इस प्लान में कुल 672GB और 100 SMS प्रति दिन और 336 दिन की वैधता मिलेगा।

इन प्लान में मिलने वाले लाभ पूरी तरह से 444 की तरह ही हैं। अगर बात करें 444 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 3 महीने की वैधता के साथ 2जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं, इसमें 1000 मिनट की IUC कॉलिंग भी फ्री मिलेगी। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया ने 50 प्रतिशत तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान की कीमत, देने होंगे ज्यादा पैसे

बता दें कि हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के अनुसार टैरिफ प्लान्स महंगे होने के बाद भी जियो के प्लान्स बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स के प्लान से 15%-20% सस्ते होंगे। जियो ने रविवार को अपने प्लान्स महंगे करने की घोषणा की थी। जियो के नए प्लान्स 6 दिसंबर से इफेक्टिव होंगे। हालांकि, अभी कंपनी ने नए प्लान्स की जानकारी नहीं दी है। जियो 6 दिसंबर को अपने नए प्लान की जानकारी देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here