JioPhone हो सकता है सस्ता, मिलेंगे पहले से ज्यादा अपडेट्स

Join Us icon

Reliance ने 12 अगस्त को हुई अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में कई बड़ी घोषणाएं की थीं, जिसमें गीगाफाइबर सर्विस सबसे अहम थी। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने जियोफोन 1 खरीदने वाले ग्राहकों को यह फोन कम कीमत में उपलब्ध कराएगी।

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio Infocomm फिर से अपना ध्यान JioPhone 1 पर केंद्रित कर सकती है। कंपनी ने अपने इसी 4G फीचर फोन के दम पर मर्केट में तहलका मचाया था। वहीं, अब कंपनी जियोफोन 1 की कीमत को करने के साथ ही और ऐप्स व कॉन्टेंट देने पर विचार कर रही है।

दूसरी ओर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और ऐनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी इस फीचर फोन की सेल्स को इसलिए बढ़ाना चाहती है क्योंकि उसे उम्मीद है कि यह फोन कंपनी के 50 करोड़ सबस्क्राइबर्स के टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा। इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने पेश किया Jio Postpaid Plus, जानें इसके सारे बेनिफिट यहां क्या मिलेगा फायदा

वहीं, कंपनी ने जियोफोन 2 की घटती मांग को देखते हुए इसे अब प्रमोट ना करने का फैसला किया है। जानकारों का कहना है कि जियोफोन 2 की सेल में कमी का सबसे बड़ा कारण इसकी ज्यादा कीमत है। इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि कंपनी अब जियोफोन का कोई अपडेटेड वेरियंट नहीं लॉन्च करेगी।

इसके अलावा काउंटरपॉइंट टेक्नॉलजी मार्केट रिसर्च के डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि जियोफोन 1 को पिछले कुछ सालों में अच्छे अपडेट्स मिले हैं। जियो अब जियोफोन को ऐप के सहारे और प्रमोट करने की शुरुआत कर सकता है। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है Jio Setup Box, कैसे है यह बाकी केबल और डीटीएच सर्विस से अलग और खास

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 42वीं वार्षिक एनुअल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने एलान किया कि 5 सितंबर से ‘जियो’ कंपनी देशभर में ‘जियो फ़ाइबर सेवाएं’ लॉन्च कर देगी। अंबानी के मुताबिक जियो अब हाई स्पीड ब्रॉडबैंड की दुनिया में उतर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी बेहद कम दर पर कॉल्स, टीवी और इंटरनेट सेवाएं घर-घर तक मुहैया कराएगी।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here