जियो ने फिर ​कर दी सबकी छुट्टी, अब 149 रुपये में ही मिलेगा 42 जीबी डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/reliance-jio-mumbaioffice-1.jpg

देश की टेलीकॉम मार्केट को बदलकर रख देने वाली रिलायंस जियो हमेशा ही अपने प्लान्स व स​र्विसेज़ के दम पर अन्य कंपनियों से 4 कदम आगे रहती है। नए साल की शुरूआत पर ही रिलायंस जियो ‘हैप्पी न्यू ईयर 2018’ आॅफर लेकर आई थी, वहीं एक बार फिर से कंपनी ने अपने नए प्लान की घोषणा कर सबकों चौंका दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जियो ने अपने 8 प्लान्स में बदलाव किए हैं। जियो ने अपने इन प्लान्स को ‘जियो रिपब्लिक डे 2018’ आॅफर के तहत पेश किया है।

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि पहले जहां कंपनी 149 रुपये में 28 जीबी डाटा दे रही थी। वहीं अब आपको 149 रुपये में इससे दोगुना यानि 42 जीबी डाटा मिलेगा। आप हर रोज 1.5 जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें सभी लोकल और एसटीडी कॉल 28 दिनों तक मुफ्त है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ होगा और इस दौरान एसएमएस व नेशनल रोमिंग भी पूरी तरह से मुफ्त होगी। पहले यह प्लान 199 रुपये में उपलब्ध था।

एक्सक्लूसिव: 500 रुपये से कम बजट में डीटेल ला रहा है टॉकिंग डुअल सिम फोन, 26 जनवरी को होगा लॉन्च

इसके साथ ही 70 दिनों की वैधता वाले 349 रुपये वाले प्लान में जियो अब 105 जीबी 4जी डाटा दे रही है। इसमें भी आपको हर रोज़ 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगे। पहले इस प्लान में 70 जीबी डाटा मिलता था।

वहीं 399 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 84 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता था वहीं अब डाटा लिमिट को बढ़ा कर इसे 126 जीबी कर दिया है। हर दिन 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगी। ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

रिलायंस जियो ने 499 रुपये वाले प्लान में भी दिए जाने वाले 4जी इंटरनेट डाटा को बढ़ा दिया है। इस प्लान में पहले जहां 91 जीबी डाटा दिया जाता था वहीं अब समान कीमत पर 136 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगी। यह प्लान 91 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।

तो क्या एप्पल आईफोन 10 का प्रोडक्शन हो जाएगा बंद ?

उपरोक्त 4 प्लान्स के अलावा ​जियो ने 4 और प्लान की अपडेट कर दिए हैं जिनमें अब हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा।

रिलायंस जियो की ओर से 198 रुपये वाले प्लान में पहले 42 जीबी डाटा दिया जा रहा था, वहीं अब इस डाटा को बढ़ाकर 56 जीबी कर दिया गया है। यह प्लान 28 दिनों के वैध है और इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग व एसएमएस भी फ्री है।

जियो के 398 रुपये वाले प्लान में पहले 105 जीबी डाटा दिया जाता था वहीं अब इस डाटा को बढ़ाकर 140 जीबी कर दिया गया है। यह प्लान 70 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगी।

इसी तरह 448 रुपये वाले प्लान में कंपनी पहले 126 जीबी डाटा देती थी वहीं अब इस प्लान के अपग्रेड होने के बाद जियो 168 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग व एसएमएस भी फ्री है।

​रिलायंस जियो अपने 498 रुपये वाले प्लान में पहले 136 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा देती थी तथा नए बदलावों के बाद जियो ग्राहकों को कंपनी 182 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। जियो का यह प्लान 91 दिनों के लिए वैध है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलेंगे।